फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While trying to save a bike rider, a speeding car collides with a bus, crushing a woman, two killed

Accident : बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार कार महिला को रौंदते हुए बस से भिड़ी, दो की मौत

Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
सार

एक महिला पर्यटक विभा देवी (72) पत्नी सुभाषचंद्र अग्रवाल निवासी नई बस्ती, गुरु रोड देहरादून उत्तराखंड सड़क पार करने लगी। इसी समय वाराणसी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। कार विभा देवी को रौंदते हुए सड़क के किनारे खड़े बस से टकरा गई।

विज्ञापन
While trying to save a bike rider, a speeding car collides with a bus, crushing a woman, two killed
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया कोतवाली क्षेत्र के उपरदहां गांव के सामने तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में महिला को रौंदते हुए सड़क के किनारे खड़ी बस से टकरा गई। हादसे महिला समेत कार में आगे की सीट पर बैठे युवक की मौत हो गई। कार सवार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत नाजुक देख दोनों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पर्यटकों की एक बस वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही थी। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे बस उपरदहां में एक पेट्रोल पंप के पास हाईवे के किनारे खड़ी करके सभी पर्यटक नित्य कार्य से निवृत्त होने के लिए बस से नीचे उतरे थे। एक महिला पर्यटक विभा देवी (72) पत्नी सुभाषचंद्र अग्रवाल निवासी नई बस्ती, गुरु रोड देहरादून उत्तराखंड सड़क पार करने लगी। इसी समय वाराणसी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। कार विभा देवी को रौंदते हुए सड़क के किनारे खड़े बस से टकरा गई।

विज्ञापन

कार में सवार पति की मौत, पत्नी और चालक घायल

हादसे में कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे राहुल निवासी पुणे महाराष्ट्र की मौत हो गई। हादसे में चालक समेत राहुल की पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हंडिया भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख दोनों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि राहुल भी अपनी पत्नी प्रीति के साथ टूर पर निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed