फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While trying to avoid a dumper, the tractor hit a pole, crushing two people, killing one

Prayagraj News: डंपर से बचने के प्रयास में दो लोगों को रौंदते हुए पोल से टकराया ट्रैक्टर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
While trying to avoid a dumper, the tractor hit a pole, crushing two people, killing one
करछना कोहार घाट मार्ग पर भडेवरा डंपर से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर पोल से टकराया दो लोग आए चपे
थाना क्षेत्र के भुंडा चौकी अंतर्गत भड़ेवरा बाजार में बृहस्पतिवार शाम ओवरलोड डंपर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित ट्रैक्टर दो लोगों को रौंदते हुए सड़क किनारे पोल से जा टकराया। हादसे में फल विक्रेता बृजेश सोनकर उर्फ सरदार (26) की मौत हो गई जबकि एक अन्य दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने करछना-कोहड़ार मार्ग पर भुंडा मोड़ के पास चक्का जाम कर दिया हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मड़वा गांव निवासी बृजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जांच में पता चला कि बृजेश छह भाइयों में सबसे बड़ा था और काफी समय से बाजार में फल की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी करिश्मा सोनकर और डेढ़ वर्ष का बेटा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करछना–कोहड़ार मार्ग पर भुंडा मोड़ के पास चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। थाना प्रभारी अनूप सरोज के समझाने पर 20 मिनट बाद ही ग्रामीणों ने चक्का जाम को खत्म कर दिया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की माैत
बरदहा गांव के सामने तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। करछना पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर-रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है की घटना शाम करीब सात बजे की है। आरोपी डंपर चालक दुर्घटना के बाद माैके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed