फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While talking to a friend on the phone, the girl hanged herself, the father also accused the friend

Prayagraj : दोस्त से फोन पर बात करते हुए युवती ने लगाई थी फांसी, पिता ने सहेली पर भी लगाया आरोप

Thu, 15 Jun 2023 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 04:46 PM IST
सार

खुल्दाबाद के लकड़मंडी में सुरभि सिंह(18) ने दोस्त से फोन पर बात करते हुए फांसी लगाई थी। यह खुलासा उसके पिता श्यामसुंदर ने किया है। उन्होंने वाराणसी के एक युवक के साथ बेटी की सहेली पर भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
While talking to a friend on the phone, the girl hanged herself, the father also accused the friend
Crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुल्दाबाद के लकड़मंडी में सुरभि सिंह(18) ने दोस्त से फोन पर बात करते हुए फांसी लगाई थी। यह खुलासा उसके पिता श्यामसुंदर ने किया है। उन्होंने वाराणसी के एक युवक के साथ बेटी की सहेली पर भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

हाईस्कूल में पढ़ने वाली मृतका मंगलवार रात घर के भीतर फांसी पर लटकी मिली थी। घटना तब हुई थी जब परिवारवाले तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गए थे। बुधवार को उसके पिता व अन्य परिजन मोर्चरी पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि उसकी बेटी ने दोस्त से फोन पर बात करते हुए फांसी लगाई थी।

विज्ञापन

उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची उसकी सहेली ने यह बात वहां मौजूद लोगों से कही थी। बताया कि था वाराणसी निवासी युवक ने उसे फोन कर कहा था कि फौरन सुरभि के घर जाओ, वह फांसी लगाने जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। उधर इस मामले में खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed