फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While taking bath in Ganga, three youths were swept away in the strong current of Ganga, one was rescued

Prayagraj : थरवई व एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बाढ़ में नहाने उतरे युवक समेत छह डूबे, पांच की गई जान

Tue, 05 Aug 2025 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

बाढ़ के कहर के बीच उफनाई गंगा व ससुरखदेरी नदी में नहाने उतरे पांच किशाेरों समेत छह लोग मंगलवार को गहरे पानी में डूब गए। थरवई में डूबे चार किशोरों में से एक को बचा लिया गया जबकि तीन की मौत हो गई। उधर एयरपोर्ट क्षेत्र में डूबे युवक व किशोर की सांसें थम गईं।

विज्ञापन
While taking bath in Ganga, three youths were swept away in the strong current of Ganga, one was rescued
गंगा में डूब रहे युवक को बचाने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाढ़ के कहर के बीच उफनाई गंगा व ससुरखदेरी नदी में नहाने उतरे पांच किशाेरों समेत छह लोग मंगलवार को गहरे पानी में डूब गए। थरवई में डूबे चार किशोरों में से एक को बचा लिया गया जबकि तीन की मौत हो गई। उधर एयरपोर्ट क्षेत्र में डूबे युवक व किशोर की सांसें थम गईं। पहला हादसा थरवई के भीमकुंडा मंदिर के पास हुआ। यहां बहमलपुर गांव का उत्कर्ष पाल (15) पुत्र रवि पाल, शिवम पाल (14), अमन पाल (11) पुत्र भलेन्दु पाल, पूरनतारा गांव का अभिषेक (14) पुत्र शशि और शशांक (15) पुत्र मनोज कुमार पाल सुबह 10 बजे के करीब गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे।

विज्ञापन


तभी उत्कर्ष, शिवम, अभिषेक व शशांक डूबने लगे। कुछ दूर पर स्नान कर रहे अमन ने देखा तो शोर मचाया। इस पर स्थानीय लोग पहुंचे और उसे व शिवम को बाहर निकाल लिया। तब तक अन्य तीनों डूब गए। सूचना पर परिजन व पुलिस के साथ एनडीआरएफ पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद अभिषेक, शशांक व उत्कर्ष को बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां शशांक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अभिषेक व उत्कर्ष रेफर कर दिए गए। एसआरएन पहुंचने पर उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में शशांक का शव उन्हें सौंप दिया गया। उत्कर्ष व अभिषेक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


किशोर को बचाने बढ़ा युवक, दोनों डूबे

दूसरा हादसा एयरपोर्ट क्षेत्र के चिल्ला व गांजा गांव के बीच शाम करीब चार बजे हुआ। यहां सूरज (18) निवासी पंतरवा बेगमबाजार और गुलशन (12) पुत्र बच्चालाल निवासी गांजा केपी कॉलेज के आगे ससुरखदेरी नदी में नहाने उतरे थे। अचानक गहराई में जाकर गुलशन डूबने लगा और उसे बचाने के लिए बढ़ा सूरज भी संभल नहीं सका। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक दोनों नदी में समा चुके थे। पुलिस एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन में लगी रही और देर शाम करीब 7:30 बजे के करीब उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed