{"_id":"64a026176eb796aa6f037584","slug":"while-saving-the-goats-a-teenager-was-cut-off-from-the-goods-train-a-dozen-goats-also-died-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बकरियों को बचाने में मालगाड़ी से कटकर किशोर की मौत, दर्जन भर बकरियां भी मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बकरियों को बचाने में मालगाड़ी से कटकर किशोर की मौत, दर्जन भर बकरियां भी मरीं
Sat, 01 Jul 2023 06:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:41 PM IST
सार
सैबसा निवासी अभय राज पाल और बृजराज पाल की बकरियां उमापुर कला गांव के पास बने रेलवे ट्रैक के किनारे चर रहीं थीं। कुछ देर में बकरियों का झुंड रेल ट्रैक पर आ गया। वहीं पास में टिकरी निवासी किशोर नमन कुमार अपनी भैंस चरा रहा था। उसने बकरियों को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, तब तक मालगाड़ी आ गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के उमापुर कला गांव में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर टहल रहीं बकरियों को हटाने में एक किशोर की जान चली गई। इस दौरान एक दर्जन बकरियां भी ट्रेन की जद में आ गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सैबसा निवासी अभय राज पाल और बृजराज पाल की बकरियां उमापुर कला गांव के पास बने रेलवे ट्रैक के किनारे चर रहीं थीं। कुछ देर में बकरियों का झुंड रेल ट्रैक पर आ गया। वहीं पास में टिकरी निवासी किशोर नमन कुमार अपनी भैंस चरा रहा था। उसने बकरियों को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, तब तक मालगाड़ी आ गई। जिसकी टक्कर से नमन कुमार 13 पुत्र सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इलाज के लिए शहर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मालगाड़ी से कटकर एक दर्जन बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नमन दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन भी थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छठवीं का छात्र था। मांडा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद
विज्ञापन