फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wherever you go in the fair, there is jam, pontoon bridge remained closed for 2.5 hours, devotees got upset.

Mahakumbh : मेले में जिधर जाइए, उधर जाम, 2.5 घंटे बंद रहे पांटून पुल, परेशान हुए श्रद्धालु

Sat, 18 Jan 2025 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 09:29 PM IST
सार

महाकुंभ में पूरे मेला क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धालु भीषण जाम से जूझते नजर आए। काली मार्ग, संगम लोअर व त्रिवेणी मार्ग ही नहीं, बल्कि अखाड़ा समेत तमाम क्षेत्रों में चौराहों पर वाहनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन
Wherever you go in the fair, there is jam, pontoon bridge remained closed for 2.5 hours, devotees got upset.
पांटून पुल बंद होने पर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीन-1

विज्ञापन

समय दोपहर 2:07 मिनट, स्थान: ऐरावत द्वार चौराहा, सेक्टर-20। सलोरी निवासी महेश चंद्र मिश्रा दो बच्चाें व पत्नी संग बाइक से जा रहे थे कि बैरिकेडिंग देख रुकना पड़ा। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट है, इसलिए रास्ता बंद किया गया है। कुछ ही देर में वहां चारों ओर वाहनाें की कतार लग गई।

सीन-2

समय शाम 4:45 मिनट, स्थान: वेणीमाधव मंदिर मार्ग, दारागंज। बख्शीबांध दारागंज थाने जाने वाली रोड पर भीषण जाम लगा था। इसमें आम लोग ही नहीं, बल्कि दारागंज थाने की सरकारी गाड़ी भी फंसी थी। जाम देख गाड़ी से उतरे दो सिपाही जाम खुलवाने की जद्दोजहद में जुटे रहे। लेकिन, वाहनों की कतार के आगे वह भी बेबस नजर आए।

विज्ञापन

 

सीन-3

समय शाम 5:45 मिनट, स्थान: पांटून पुल नाै, सेक्टर नंबर 20।
 झूंसी से परेड की ओर आने वाले कई श्रद्धालु पांटून पुल बंद होने पर आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। पूछने पर पुलिसकर्मी सिर्फ इतना बता रहे थे कि उच्चाधिकारियों का आदेश है। इसे लेकर कुछ श्रद्धालु आक्रोशित भी थे। उनका कहना था कि जिधर जाओ, उधर रास्ता बंद है। अब जाएं कहां से।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wherever you go in the fair, there is jam, pontoon bridge remained closed for 2.5 hours, devotees got upset.
महाकुंभ मेले में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

वीकेंड पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, वाहनों की लगी कतार
 

महाकुंभ में पूरे मेला क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धालु भीषण जाम से जूझते नजर आए। काली मार्ग, संगम लोअर व त्रिवेणी मार्ग ही नहीं, बल्कि अखाड़ा समेत तमाम क्षेत्रों में चौराहों पर वाहनों की कतार लगी रही। श्रद्धालु जाम में फंसे और पुलिसकर्मी बेबस खड़े देखते रहे। भीड़ से कई पांटून पुलों पर भी आवागमन 2.5 घंटाें तक ठप रहा।मेले में ही नहीं, बल्कि आसपास के कई इलाक भी दिनभर जाम की समस्या से दो चार रहे। फिर चाहे वह नया यमुना पुल रहा हो या सोहबतियाबाग। बैरहना, अलोपी मंदिर व अल्लापुर जाने वाले रास्ते पर भी सुबह से ही वाहनों की कतार लगी रही। जीटी जवाहर, हर्षवर्धन व बांगड़ चौराहे पर वाहनों की कतार होने का असर यह हुआ कि प्रयागराज-वाराणसी पर भी आवागमन प्रभावित हो गया। इसके बाद शास्त्री ब्रिज पर सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे।

Wherever you go in the fair, there is jam, pontoon bridge remained closed for 2.5 hours, devotees got upset.
महाकुंभ मेले में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

जाम के तीन प्रमुख कारण

पहला वीकेंड

महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी से हुई और यह पहला वीकेंड था। ऐसे में न सिर्फ स्थानीय, बल्कि आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने मेला क्षेत्र का रुख किया। इसके चलते ही मेले में हर रास्ते भीड़ से पटे नजर आए।

वीआईपी मूवमेंट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा तमाम वीआईपी भी शनिवार को मेला क्षेत्र में पहुंचे। इनमें भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व नंद गोपाल गुप्त नंदी भी मेले में आए। वीआईपी मूवमेंट के चलते भी ट्रैफिक मूवमेंट जगह-जगह रोकना पड़ा, जिससे आवागमन पर असर पड़ा।

बड़ी संख्या में चारपहिया वाहनों का प्रवेश

जाम का एक बड़ा कारण शनिवार को मेला क्षेत्र में चारपहिया वाहनों का प्रवेश भी रहा। बड़ी संख्या में अखाड़ा समेत तमाम क्षेत्रों में लोग चारपहिया वाहन लेकर घूमते नजर आए। यहां तक कि ई-रिक्शा व सवारी गाड़ियां भी घूमती दिखाई दीं। इससे भी यातायात प्रभावित हुआ।

Wherever you go in the fair, there is jam, pontoon bridge remained closed for 2.5 hours, devotees got upset.
महाकुंभ मेले में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

मेला क्षेत्र में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का दबाव ज्यादा देखकर सुरक्षा के लिहाज से ही पांटून पुलों पर आवागमन रोका गया। पुलिसकर्मी यातायात सुचारू करने में लगे रहे। - वैभव कृष्ण, डीआईजी मेला

लचर व्यवस्था से हांफा शहर, झूंसी पुल, अलोपी बाग, बांगड़ चौराहा समेत जगह-जगह लगा जाम

शनिवार को फिर यातायात की लचर व्यवस्था से शहर हांफा। झूंसी पुल से अलोपी बाग चौराहा तक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती रहीं। सुबह से ही पिछले तीन दिन के मुकाबले अधिक श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। इससे फोर्ट रोड चौराहा, तिनकोनिया, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग चुंगी, बैरहना चौराहे पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे से देखते-देखते जाम बढ़ता ही गया। नए यमुना पुल, सीएमपी डाट पुल, मेडिकल चौराहा समेत अन्य जगहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed