{"_id":"66d41974e87dc4950e0d063a","slug":"when-wife-refused-to-go-to-in-laws-house-husband-injured-himself-by-hitting-a-blade-on-her-neck-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पति ने गर्दन पर ब्लेड मारकर खुद को बनाया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पति ने गर्दन पर ब्लेड मारकर खुद को बनाया जख्मी
Sun, 01 Sep 2024 01:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:06 PM IST
सार
दारागंज के जगदीश मंदिर के पीछे रहने वाले शुभम वर्मा (23)ने करीब 10 महीने पहले कर्नलगंज क्षेत्र की एक युवती से करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शुभम के घर में अच्छी व्यवस्था न होने की वजह से उसकी पत्नी 20 दिन पहले नाराज होकर मायके चली आई थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तब अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने बीच सड़क अपनी गर्दन पर ब्लेड मार ली। आनन-फानन में पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
दारागंज के जगदीश मंदिर के पीछे रहने वाले शुभम वर्मा (23)ने करीब 10 महीने पहले कर्नलगंज क्षेत्र की एक युवती से करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शुभम के घर में अच्छी व्यवस्था न होने की वजह से उसकी पत्नी 20 दिन पहले नाराज होकर मायके चली आई थी। मायके में वह घरों में चूल्हा बर्तन कर जीविका चला रही थी। शुभम ने उसे कई बार फोन कर घर आने के लिए कहा, लेकिन उसने पति की बात नहीं मानी। इसके बाद शनिवार शाम को वह बाइक से पत्नी को विदा कराने ससुराल गया। लेकिन, उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
अलबत्ता वह साइकिल लेकर अपने काम पर निकल गई। शुभम ने बाइक से उसका पीछा किया। आनंद भवन के पास उसे रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी होने लगी। तभी अचानक शुभम ने जेब से ब्लेड निकाली और अपने गर्दन पर मारकर खुद को जख्मी कर लिया। खून निकलते देख पत्नी साइकिल छोड़कर चीखने लगी। खून ज्यादा निकलने की वजह से शुभम बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी अन्य परिजनों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर कर्नलगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन