फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the inspector tried to catch him, the young man committed suicide by hanging himself

Prayagraj : युवक फांसी पर लटका, परिजन बाेले-पुलिस के खदेड़ने पर दी जान

Fri, 20 Sep 2024 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 09:16 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा पुरा पांडेय निवासी अरविंद प्रजापति (22) ने बृहस्पति देर शाम कमरे के अंदर फंदे पर लटक गया। परिजनों का आरोप है कि काम से लौटते वक्त एक सिपाही ने उसे खदेड़ा था और इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। उधर पुलिस ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
When the inspector tried to catch him, the young man committed suicide by hanging himself
अरविंद प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा पुरा पांडेय निवासी अरविंद प्रजापति(22)ने बृहस्पति देर शाम कमरे के अंदर फंदे पर लटक गया। परिजनों का आरोप है कि काम से लौटते वक्त एक सिपाही ने उसे खदेड़ा था और इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। उधर पुलिस ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन

 

अरविंद पुत्र महेंद्र प्रजापति चार माह पहले एक किशोरी को अगवा करने के मामले में जेल गया था। बीते माह वह जमानत पर छूटकर आया। परिवारवालों का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम काम से लौटने के बाद वह आईटीआई काॅलोनी के पास खड़ा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे खदेड़ा।

विज्ञापन

 

इसके बाद वह सीधे घर पहुंचा और कमरे में में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और फिर फांसी लगा दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची और फिर दरवाजा तोड़कर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिस पर शव मर्चरी भेजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पुलिस बना रही थी शादी का दबाव’

 

परिजनों का आरोप है कि पुलिस अरविंद पर पॉक्सो का केस दर्ज कराने वाली वादिनी से शादी का दबाव बना रही थी। पांच दिन पहले वादिनी को लेकर घर भी पहुंच गई थी। साथ ही उसे साथ रखने को कहा। शादी से इंकार करने पर अरविंद को चौकी पर उठा ले गए। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा। उधर शुक्रवार सुबह पंचनामे की कार्रवाई के लिए बुलाने पर परिजनों ने मर्चरी जाने से इंकार कर दिया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों के समझाने पर वह पहुंचे और तब पंचनामा भरा गया।

 

‘आरोप गलत, परिजनों ने खुद बताया नशे में उठाया कदम’

 

उधर एसीपी करछना वरुण कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। कहा कि मृतक के भाई ने सड़वा चौकी पर आकर सूचना दी कि उसके भाई ने साड़ी से फंदे बनाकर फांसी लगा ली है। दरवाजा तोड़कर बाहर निकालने के बाद पुलिस व परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वादिनी से शादी करने का दबाव बनाने और उसे खदेड़ने का आरोप गलत है। भाई ने खुद बताया था कि अरविंद बृहस्पतिवार को नशे में था और इस पर मां व बहन से उसे सार्वजनिक रूप से डांटा फटकारा था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed