फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the diver did not reach, the inspector jumped into the river to find the old man.

गोताखोर न पहुंचने पर वृद्ध को खोजने के लिए दरोगा ने लगाई नदी में छलांग

Mon, 07 Oct 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
When the diver did not reach, the inspector jumped into the river to find the old man.
जेठवारा थाना क्षेत्र के सई नदी में वृद्ध का शव तलाशते इंसपेक्टर राजेश मिश्रा। - फोटो : PRATAPGARH
घर से निकले वृद्ध की तलाश करते समय नदी के किनारे चप्पल दिखा। नदी में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों का इंतजार कर रही थी। विलंब होता देख लोगों के आक्रोश को देखते हुए दरोगा ने सई नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के डोमीपुर भुवालपुर गांव के करीब से सई नदी गुजरी है। भुवालपुर निवासी घेर्राऊ (65)शनिवार को दिन में घर से गायब हो गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शाम को ग्रामीणों की नजर नदी किनारे घेर्राऊ के चप्पल व लाठी पर पड़ी। जानकारी के बाद परिजन भी पहुंच गए। अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जेठवारा थानाध्यक्ष विनोद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रयागराज से गोताखोर बुलाए लेकिन उनके आने पर विलंब होने लगा। यह देख थाने पर तैनात दरोगा राजेश कुमार मिश्रा घेर्राऊ को खोजने के लिए खुद ही नदी में छलांग लगा दिया। काफी देर तक वह नदी में डूबते उतराते रहे। इस बीच मानधाते थाने पर ट्रेनिंग करने वाले होमगार्ड संतलाल भी नदी में उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार लालगंज व ग्रामीण दरोगा के साहस की प्रशंसा करते रहे। घेर्राऊ के बेटों का कहना था कि खाना निकालने की बात कहने के बाद वह बाहर की ओर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। एसओ जेठवारा ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है। दरोगा राजेश मिश्र को तैराकी में कई मेडल भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed