फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weekly special train will run from Subedarganj to Bandra Terminal, train will also run for Ranchi and Udaipur

Railway : सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनल के लिए चलेगी वीकली स्पेशल, रांची और उदयपुर के लिए भी चलेगी ट्रेन

Thu, 03 Apr 2025 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 07:13 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से मुंबई के बांद्रा टर्मिनल समेत तमाम शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का शेड्यूल जारी किया है। इसमें रांची-नई दिल्ली, उदयपुर सिटी-फरबिसगंज, ग्वालियर-बरौनी स्पेशल, दानापुर-चर्लाप्ल्ली स्पेशल ट्रेन के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Weekly special train will run from Subedarganj to Bandra Terminal, train will also run for Ranchi and Udaipur
ट्रेन फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से मुंबई के बांद्रा टर्मिनल समेत तमाम शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का शेड्यूल जारी किया है। इसमें रांची-नई दिल्ली, उदयपुर सिटी-फरबिसगंज, ग्वालियर-बरौनी स्पेशल, दानापुर-चर्लाप्ल्ली स्पेशल ट्रेन के नाम शामिल हैं। सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन 04125 का संचालन प्रत्येक सोमवार सात अप्रैल से 30 जून तक होगा। यह ट्रेन सुबह 5.20 बजे रवाना होगी। फतेहपुर, गोविंदुपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, फतेहपुर सीकरी, रूपबस, वडोदरा, सूरत होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में बांद्रा टर्मिनल से 04126 नंबर की स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक मंगलवार आठ अप्रैल से एक जुलाई तक होगा। वहां से सुबह 11.15 बजे चलने के बाद ट्रेन अगले दिन बुधवार शाम 5.00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह रांची से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन 02877 प्रत्येक शुक्रवार चार अप्रैल से 27 जून की रात 11.55 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 3.20-3.30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से 02878 की रवानगी प्रत्येक रविवार छह अप्रैल से 29 जून तक सुबह 4.00 बजे होगी। जो दोपहर 1.20-1.30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन सुबह 5.00 बजे रांची पहुंचेगी। इसी क्रम में उदयपुर सिटी-फरबिसगंज, ग्वालियर-बरौनी का प्रयागराज जंक्शन पर एवं दानापुर-चर्लापल्ली का प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर से ठहराव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed