{"_id":"6a687e1567cad9ab64049570","slug":"wedding-vows-exchanged-at-a-temple-in-kaushambi-bride-flees-en-route-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मंदिर में हुए सात फेरे, साथ में खाना भी खाया, फिर रास्ते में दुल्हन ने अचानक किया ये काम और हो गई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंदिर में हुए सात फेरे, साथ में खाना भी खाया, फिर रास्ते में दुल्हन ने अचानक किया ये काम और हो गई गायब
Tue, 28 Jul 2026 03:32 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:32 PM IST
सार
कौशांबी में एक युवक की हनुमान मंदिर में शादी हुई। शादी के बाद सभी ने साथ में खाना खाया। फिर दुल्हन के साथ दूल्हा घर लौटने लगे। अचानक दुल्हन और उसके साथ दूल्हे के साथ गाली-गलौज करने लगे। फिर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुल्हन का फाइल फोटो
- फोटो : adobe stock
विस्तार
शादी का सपना लेकर अलीगढ़ से दोस्त के साथ कौशाम्बी पहुंचे युवक की हनुमान मंदिर में शादी तो हो गई लेकिन कुछ घंटे बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ 1.52 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के रंजीतगढ़ी गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये गुड्डू से उसकी दोस्ती हुई। उसने शादी कराने का भरोसा दिलाकर भरवारी बुलाया था। उसके बुलावे पर वह अपने साथी पंकज के साथ शनिवार सुबह भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से दोनों को टेंगाई गांव स्थित हनुमान मंदिर ले जाया गया, जहां पहले से एक युवती और एक महिला मौजूद थीं।

राहुल का आरोप है कि शादी से पहले तयशुदा 1.52 लाख रुपये ऑनलाइन और नकद लिए गए। इसके बाद मंदिर में चांदनी नाम की युवती से उसकी शादी कराई गई। शादी के बाद सभी ने साथ बैठकर खाना भी खाया।
अचानक गाली-गलौज करने लगी दुल्हन
राहुल दुल्हन को लेकर घर लौटने लगा लेकिन खोरांव के पास पहुंचते ही चांदनी और उसके साथी अचानक गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राहुल ने कोखराज थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुड्डू, चांदनी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
सिराथू क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में कथित दुल्हन चांदनी भी शामिल है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।