{"_id":"69f10aa3c0e4a97c5806c25d","slug":"wedding-party-members-beaten-up-after-bike-collision-several-injured-including-grooms-brother-allahabad-news-c-417-1-nan1011-5778-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाइक की टक्कर के बाद बरातियों को पीटा, दूल्हे के भाई समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाइक की टक्कर के बाद बरातियों को पीटा, दूल्हे के भाई समेत कई घायल
Wed, 29 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज में बारातियों के साथ हुई मारपीट में पुछताछ करती पुलिस
कस्बे के उमरावगंज मोहल्ला में सोमवार रात आई बरात में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाइक में टक्कर लगने के बाद अराजकतत्वों ने बरातियों की पिटाई कर दी। अधारगंज मोहल्ला के पास हुए संघर्ष में दूल्हे के भाई समेत छह लोग घायल हो गए। मारपीट में ईंट-पत्थर भी चले हैं।
शृंग्वेरपुर धाम के सीताकुंड से बरात लालगोपालगंज के उमरावगंज यादुवान मोहल्ला जा रही थी। बराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बरात अधारगंज से आगे बढ़ी, तभी गांव का एक बाइक सवार बरात के बीच से निकलने की कोशिश करने लगा।
इसी दौरान बाइक से पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद दोनों में नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि किसी ने इसकी सूचना पड़ोस के गांव में दे दिया, जिसके बाद लाठी-डंडों से लैस लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दूल्हे के भाई विद्यासागर यादव ने बताया कि हमलावर तैयारी के साथ आए थे। इससे पहले कि बराती कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन
मारपीट में विद्यासागर यादव, नितिन यादव, रामसुमेर, मोनू, पिंटू और मनीष घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया।