{"_id":"60f47e5d8ebc3e6d750ea989","slug":"weather-update-the-mercury-dropped-by-seven-degrees-in-the-seasonal-upheaval-now-it-will-rain-for-five-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : मौसमी उठापटक में सात डिग्री लुढ़का पारा, अब पांच दिन बरसेगा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : मौसमी उठापटक में सात डिग्री लुढ़का पारा, अब पांच दिन बरसेगा पानी
Mon, 19 Jul 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:47 AM IST
सार
- सुबह बारिश से मिली राहत, शाम को उमस भरी गर्मी से आफत, रात में बादलों का डेरा, बूंदाबांदी
विज्ञापन
prayagraj news : बरसात
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती हवाओं के जोर से सनडे सुबह हुई तेज बारिश के कारण रेनीडे बन गया। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान सात डिग्री कम हो गया। लोगों को सुबह पानी बरसने से राहत मिली पर शाम को उमस भरी गर्मी आफत का कारण बनी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब पांच दिन मौसमी उतार चढ़ाव के दौरान तेज बारिश के आसार हैं। धूप, छांव के बीच बादलों का डेरा रहेगा। फिलहाल कम हुआ तापमान भी चढ़ेगा, जो अच्छी बारिश का कारण बनेगा।
विज्ञापन
शनिवार शाम से छाए बादल देर रात से रिमझिम पानी बरसाते रहे। सुबह अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश चिपिचिपी गर्मी से राहत दिलाने वाली रही। सड़कों पर दोपहर तक कीचड़ की किचकिच रही पर धीरे-धीरे पानी सूख गया। कहीं-कहीं फुटपाथों पर पानी लगा रहा। शाम को करीब छह बजे 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं बादलों को उड़ा ले गईं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, लेकिन फिर बादल तरसाते रहे बरसे नहीं। हवाओं की सुस्ती और नमी बढ़ने से उमस परेशानी का कारण बनी रही।
विज्ञापन
prayagraj news : बरसात
- फोटो : prayagraj
रविवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में 39.6 डिग्री से कम होकर 32.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से लुढ़ककर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 77 प्रतिशत रही। हवाओं की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रही। बादल छाए रहे।
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक तापमान के बढ़ने से मानसूनी चक्रवाती हवाओं ने जोर पकड़ा है। बारिश का क्रम अब बना रहेगा। शुक्रवार तक उठापटक वाले मौसम में बादलों की धमाचौकड़ी रहेगी। कहीं तेज तो कहीं तेज बारिश होगी। धूप भी निकलेगी लेकिन कमजोर होगी। इस पूरे सप्ताह ठीक ठाक बारिस होने के आसार हैं। इस बीच सूरज तापक्रम भी बढ़ाएगा। उमस परेशान करने वाली होगी।
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक तापमान के बढ़ने से मानसूनी चक्रवाती हवाओं ने जोर पकड़ा है। बारिश का क्रम अब बना रहेगा। शुक्रवार तक उठापटक वाले मौसम में बादलों की धमाचौकड़ी रहेगी। कहीं तेज तो कहीं तेज बारिश होगी। धूप भी निकलेगी लेकिन कमजोर होगी। इस पूरे सप्ताह ठीक ठाक बारिस होने के आसार हैं। इस बीच सूरज तापक्रम भी बढ़ाएगा। उमस परेशान करने वाली होगी।