{"_id":"61ba0a2f1df4e65b7f5f45fc","slug":"weather-report-winter-increased-due-to-snowfall-on-the-mountains-after-a-week-the-cold-will-hurt-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather report : पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी सर्दी, सप्ताह भर बाद और सताएगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather report : पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी सर्दी, सप्ताह भर बाद और सताएगी ठंड
Wed, 15 Dec 2021 09:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:00 PM IST
सार
मौसम में आए बदलाव का असर फिलहाल दिन में ज्यादा नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अधिक अंतर होना है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों में बर्फबारी का असर धीरे-धीरे मैदानी इलाकों पर भी दिखने लगा है। पिछले पांच दिनों में अचानक बढ़ी सर्दी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के तापमान में आई भारी गिरावट के कारण तेजी से गलन बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि एक सप्ताह के अंदर ठंड तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव का असर फिलहाल दिन में ज्यादा नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अधिक अंतर होना है। लेकिन आने वाले एक सप्ताह में कोहरा तेजी से बढ़ने की संभावना है। जिसके बाद यह अंतर धीरे-धीरे कम होता जाएगा और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इस बार ठंड पिछले वर्षों के मुकाबले लंबे समय तक पड़ने की उम्मीद है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार ठंड फरवरी तक पड़ने की संभावना है। बुधवार को दिन में बादल छाए रहे। लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान
10 25.4 13.8
11 24.8 11.9
12 24.0 12.0
13 23.5 9.0
14 22.9 9.0