फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   weather

ठहरी ठंडी पछुवा हुई खतरनाक

Wed, 14 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
weather
हिमालयी इलाकों से चलकर गंगा के मैदानी इलाकाें में पहुंची ठंडी पछुवा खतरनाक हो चली है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम पुरवइया और पछुवा के गठजोड़ से बने कोहरे और बादलों ने ठंड को बुधवार को खतरनाक बना दिया है। ठंड के चलते देहात क्षेत्र में कई लोगों की मौत हो गई, वहीं माघ मेला क्षेत्र में शाम छह बजे तक 2707 कल्पवासियों, स्नानार्थियाें की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक 30 लोगों को को मेला अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि आधा दर्जन गंभीर मरीजों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। मेला प्रशासन की ओर से बेहद कम अलाव जलाए जा रहे हैं। मेला प्रशासन की ओर से जिन स्थानों पर अलाव जलाए गए थे वहां भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


बुधवार को पारा अचानक काफी खिसक गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री पर पहुंच गया जो एक दिन पूर्व 13.5 और 8.9 डिग्री था। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा के मुताबिक  ठंडी पछुवा के गंगा के मैदानी इलाकों में ठहर जाने से स्थिति खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन


संगम में स्नान करने पहुंचे स्नानार्थियों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो बेरहम मौसम और दूसरी ओर खाली पेट कई किलोमीटर पैदल चलना। कई स्नानार्थियों को कोल्ड स्ट्रोक का अटैक पड़ा। वहीं हजारों बेसुध होकर गिर गए, जिन्हें परिजनों और साथ चलने वालों ने संभाला। चिकित्सा विशेषज्ञों ने राय दी है कि खाली पेट कई किमी पैदल कतई न चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों की तादात में स्नानार्थियों के माघ मेला क्षेत्र पहुंचने और हजारों की तबियत खराब होने की घटनाओं ने एंबुलेंसकर्मियों का काम बढ़ा दिया। आलम यह रहा है कि माघ मेला क्षेत्र में एंबुलेंस चौबीसों घंटे भागती रहीं। एंबुलेंस की संख्या कम होने की वजह से भी दिक्कत हुई।


घने कोहरे के चलते शहर की सड़कों व माघ मेला क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम रही। ऐसे में जहां वाहन चालकाें को दिक्कत हुई वहीं मेला क्षेत्र में नावों का संचालन सुबह नौ बजे तक ठप रहा। मेला क्षेत्र में स्थिति यह रही कि किसी को भी एक मीटर के आगे कुछ दिखायी ही नहीं दे रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed