फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   We will have to come forward to protect the cow, if the cow is not there then the country will not be safe.

Magh Mela : गोमाता के संरक्षण के लिए आना होगा आगे, गाय नहीं रहेगी तो देश भी सुरक्षित नहीं रहेगा

Wed, 07 Feb 2024 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 06:35 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि जिस देश में भगवान श्रीकृष्ण नंगे पैरों गाय चराने जाते थे, राजा रघु ने गोमाता की सेवा की। समुद्र मंथन में जो नवरत्न प्राप्त हुए उसमें भी हमारी गोमाता थीं। यह सब कुछ जानते हुए भी कुछ लोग उनका अनादर करते हैं।

विज्ञापन
We will have to come forward to protect the cow, if the cow is not there then the country will not be safe.
विहिप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने बुधवार को कहा कि हमारा स्वार्थी समाज गोमाता से दूध लेने के बाद उन्हें अपने दरवाजे से खदेड़ देता है। इस समाज को गोमाता के संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए आगे आना होगा। प्रांत संगठन मंत्री ने ये बातें विहिप के माघ मेला शिविर में गोरक्षा विभाग की दो दिवसीय बैठक के समापन पर कहीं।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जिस देश में भगवान श्रीकृष्ण नंगे पैरों गाय चराने जाते थे, राजा रघु ने गोमाता की सेवा की। समुद्र मंथन में जो नवरत्न प्राप्त हुए उसमें भी हमारी गोमाता थीं। यह सब कुछ जानते हुए भी कुछ लोग उनका अनादर करते हैं। अगर हम गोमाता के संरक्षण व संवर्धन करने के लिए आगे नहीं आए तो आने वाले समय में समाज संकटों से ग्रसित हो सकता है।

विज्ञापन


विहिप प्रांत अध्यक्ष भोलानाथ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के देश में गोमाता पर संकट दुर्भाग्य ही है। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में देसी गोवंश को केवल म्यूजियम में हम देख सकेंगे। संपूर्ण समाज को एकजुट होकर गोसेवा के लिए आगे आना होगा। अगर गोमाता नहीं रहेंगी तो यह देश भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप गोरक्षा प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने समितियों पर जोर दिया। कहा कि एक वर्ष के अंदर गोरक्षा की गांव-गांव में समितियां खड़ा कर संगठन को गति प्रदान करनी होगी। यदि गांव-गांव गोरक्षक तैयार हो गए तो निश्चित ही गोमाता की रक्षा हो सकेगी। प्रांत मंत्री ने कहा कि हम गोमाता को उपेक्षित कर रहे हैं।

विहिप प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल ने कहा कि इसी प्रयागराज की धरती पर हिंदू समाज ने संकल्प लिया था कि भारत भूमि पर गोमाता का रक्त नहीं बहने देंगे। आज समय आ गया है कि यह संपूर्ण समाज गोवंश को बचाने के लिए संकल्पित होकर मुहिम चलाए। बैठक में विपिन, राम जी तिवारी, आशुतोष ,नीरज राय, लक्ष्मण के साथ विहिप काशी प्रांत के 20 जिलों के तकरीबन 100 प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed