फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wave of devotion surged at the Idgah, hands raised for peace and security.

Prayagraj : ईद पर अमन-चैन की दुआओं से गूंजा शहर, हजारों हाथ खुदा की बारगाह में उठे...गले मिलकर बांटीं खुशियां

Sat, 21 Mar 2026 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2026 04:04 PM IST
सार

Prayagraj Eid : प्रयागराज में ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार बेहद उत्साह, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के दौरान अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और पूरे जिले में अमन-ओ-अमान की दुआएं मांगी गईं। कई जगह नमाजियों पर पुष्पवर्षा भी की गई। 

विज्ञापन
wave of devotion surged at the Idgah, hands raised for peace and security.
ईदगाह में नमाज के बाद नमाजियों पर भारतीय जनहित कल्याण समिति की ओर से पुष्प वर्षा कराई गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माहे रमजान के पूरे होने पर शनिवार को शहर की ईदगाह सहित सभी प्रमुख और स्थानीय मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए सजदे में सिर झुकाया और देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। ईरान पर हुए हमले को लेकर कई जगह रोजेदारों ने बांह पर काली पट्टी बांध ईद मनाई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही कुर्ता-पायजामा और टोपी लगाए घरों से निकल पड़े। मस्जिद, ईदगाह और सड़कों पर रोजेदारों की भारी भीड़ नजर आई जहां हर कोई त्योहार की खुशियों में डूबा रहा। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक साथ तकबीर पढ़ते हुए ईद-उल-फितर की नमाज अदा की।
विज्ञापन


ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर खुदा के सामने सिर झुकाया और अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए देश में शांति और तरक्की की दुआएं की। इस दौरान चौक जामा मस्जिद, ईदगाह, मक्का मस्जिद करेली, शाही मस्जिद बहादुरगंज, अबु बकर मस्जिद, मस्जिद मजलूम शाह जानसेनगंज, शिया जामा मस्जिद प्रीतमनगर, शाही मस्जिद दारागंज, मस्जिद अल फात्मा, मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा, कदम रसूल दरियाबाद, मस्जिद गुद्दा खां दरियाबाद आदि मस्जिदों में समय से ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। अटाला, करेली, रोशनबाग आदि जगहों पर ईद के मेले में बड़ी संख्या में बच्चे नजर आए। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन भी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आई जिससे पर्व बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ।

wave of devotion surged at the Idgah, hands raised for peace and security.
रामबाग स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर गले मिलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

नमाजियों पर हुई पुष्प वर्षा

ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह पर भारतीय जनहित कल्याण समिति की सचिव हाईकोर्ट अधिवक्ता रजिया सुल्तान ने सर्व धर्म ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नमाजियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई एवं पानी और चाशनी सिवईं बांटकर ईद की मुबारकबाद दी गई। नवरात्र के मौके पर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने आपस में गले मिल कर ईद की खुशियां बांटी। रजिया सुल्तान ने इस मौके पर पेश इमाम वजाहत हुसैन, ड्यूटी पर तैनात डीसीपी मनीष शांडिल्य, एसीपी रवि गुप्ता, सीओ ट्रैफिक शैलेंद्र परिहार, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार राय और चौकी प्रभारी जीपी पांडेय को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, डॉ सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व चांसलर बीएचयू गिरीश चंद्र त्रिपाठी, फादर अजीत फ्रांसिस, इं सरोश, डॉ मंजीत, अरशद अली आदि मौजूद रहे। 

शहर से गांव तक दिखा उत्सव का रंग

प्रयागराज जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ईद का उत्साह बराबर देखने को मिला। नैनी में ईदगाह और मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ी। झूंसी में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी। फाफामऊ और नवाबगंज में बाजारों में रौनक और मिठाइयों की खूब खरीदारी हुई। मऊआइमा और फूलपुर में बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखा।  इसी तरह कटरा, मुट्ठीगंज, धूमनगंज, कालिंदीपुरम, चकिया, करेली, अटाला और रौशनबाग जैसे इलाकों में भी ईद का त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। हर जगह लोग नए कपड़ों में सजे-धजे नजर आए और एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां और मिठाइयां बांटी गईं।

wave of devotion surged at the Idgah, hands raised for peace and security.
रामबाग स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर दुआ मांगते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासन रहा मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ईद के मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया। सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

बच्चों में खास उत्साह, घरों में बनीं सेवइयां

ईद का सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर बच्चे सुबह से ही इधर-उधर घूमते नजर आए। घरों में खासतौर पर सेवइयां, शीरखुर्मा और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। बच्चों को बड़ों से ईदी भी मिली, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। नमाज के बाद सभी नमाजियों ने देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। लोगों ने कहा कि ईद हमें एकता, त्याग और आपसी प्रेम का संदेश देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed