फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waterlogging following the DFC line difficulties in movement

Prayagraj News: डीएफसी लाइन के बाद जलभराव, आवागमन में दिक्कत

Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging following the DFC line difficulties in movement
फोटो कैप्शन करछना के मुंगारी स्थित धोबियान बस्ती में बारिश का पानी भरने से जलमग्न हुए घर और र
हावड़ा-दिल्ली रेलखंड पर अतिरिक्त डीएफसी लाइन के निर्माण से जहां ट्रेनों का आवागमन सुगम हुआ है, वहीं मुंगारी के गलुआबाद स्थित धोबियान बस्ती के ग्रामीणों के लिए जलभराव की समस्या मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे लाइन निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए अंडरपास या पुलिया नहीं बनाई गई। बारिश के कारण बस्ती में पानी भर गया। घरों और दरवाजों तक पानी भरने से आवागमन ठप है। ग्रामीण मुकुंद लाल कनौजिया, गोपाल मिश्रा और संतोष कनौजिया ने बताया कि डीएफसी लाइन बनने से पहले बस्ती का पानी आसानी से निकल जाता था, लेकिन निर्माण के बाद निकासी बंद हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि तत्काल पानी की निकासी कराई जाए और भविष्य में जलभराव से बचाव के लिए रेलवे लाइन के नीचे पुलिया या अंडरपास का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed