{"_id":"6a457f429279e2ae87093e85","slug":"waterlogging-exposed-the-state-of-the-infrastructure-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-16772-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जलभराव ने की व्यवस्था की चुगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जलभराव ने की व्यवस्था की चुगली
Thu, 02 Jul 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड मेजा के डेलौंहा जानकीगंज में जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर जमा है बारिश का प
मानसून की पहली बारिश ने ही मऊआइमा नगर पंचायत के दावों की पोल खोल दी। बुधवार सुबह करीब एक घंटे हुई तेज बारिश से कस्बे का मुख्य तीन बत्ती चौराहा तालाब में तब्दील हो गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर साल बरसात में यही हाल होता है। तीन बत्ती चौराहा कस्बे का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां से थाने, बैंक, बाजार और स्कूलों को रास्ता जाता है। सुबह बारिश के बाद चौराहे पर घुटनों तक पानी भर गया। कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हुआ।
नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार बरसात से पहले ही तीन बत्ती चौराहे की जलनिकासी की समस्या को लेकर डीएम को पत्र लिखा गया था। स्थायी समाधान के लिए बड़े नाले और पंपिंग की जरूरत है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने बताया कि नालों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
इधर, मेजा के डेलौंहा (जानकीगंज) में बारिश ने विकास की पोल खोल दी। उचित व्यवस्था न होने के कारण मेजा-कोरांव मार्ग पर बारिश का पानी भर गया। जानकीगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जलनिकासी न होने से जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दीपक केशरी ने बताया कि उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायतें दर्ज कराई थी। इसके बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सड़क पर बारिश का पानी जमा है, यह जानकारी नहीं है। एडीओ पंचायत से बातचीत कर निकासी की तत्काल व्यवस्था कराई जाएगी।
बारिश से मिली धान रोपाई को रफ्तार
बुधवार सुबह करीब एक घंटे की तेज बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली। क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में पर्याप्त नमी आ गई। बारिश की कमी से चिंतित किसान अब धान की रोपाई तेज कर सकेंगे। किसानों ने बताया कि इससे सिंचाई का खर्च भी कम होगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद है। किसान रामबली शर्मा, रणविजय सिंह,आजाद पटेल, प्रदीप द्विवेदी और अनिल निषाद ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। उनका कहना है कि अब धान की रोपाई सुचारु रूप से शुरू हो सकेगी और खेती का काम रफ्तार पकड़ लेगा।
बारिश से तापमान गिरा पर उमस बरकरार
प्रयागराज।
बारिश की वजह से 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। मगर उमस बरकरार है। इस वजह से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मंगलवार रात और बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद उमस ने बेहाल किया।
सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी होती रही। वहीं, मौसम विभाग ने सात जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले दो से तीन दिनों तक उमस रहेगी। ऐसे में आर्द्रता 70 फीसदी से अधिक बनी रहेगी।