फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water level of Ganga Yamuna may increase, administration alert after monsoon becomes active.

Prayagraj : बढ़ सकता है गंगा यमुना का जलस्तर, मानसून सक्रिय होने के बाद प्रशासन अलर्ट

Wed, 26 Jun 2024 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 02:32 PM IST
सार

नैनी, फाफामऊ और छतनाग में जलस्तर को नापने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) की ओर से गंगा और यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Water level of Ganga Yamuna may increase, administration alert after monsoon becomes active.
गंगा की धारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानसून सक्रिय होने के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जलस्तर स्थिर है। दो दिन पहले कुछ तेजी दिखने के बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश होे के बाद जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


नैनी, फाफामऊ और छतनाग में जलस्तर को नापने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) की ओर से गंगा और यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल दोनों नदियों का जल स्थिर है। नैनी में यमुना का जलस्तर पिछले 24 घंटे में कुछ कम ही हुआ है। फाफामऊ में सुबह आठ बजे गंगा गा जलस्तर 78.70 मीटर, छतनाग में 70.18 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 71.19 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed