{"_id":"5caa48e7bdec2213fd29a534","slug":"watchman-theft-30-laks-construction-appliances","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने उड़ाई थी तीस लाख की निर्माण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार ने उड़ाई थी तीस लाख की निर्माण सामग्री
Mon, 08 Apr 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल परिसर में लंबे समय से लटकी डॉक्टरों की आवासीय कॉलोनी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसी से करीब तीस लाख रुपये की निर्माण सामग्री वहां काम करने वाले चौकीदार ने ही मिलीभगत से गायब कर दी थी। इसे वह बेचने की फिराक में था तभी पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने छापेमारी करते हुए निर्माण सामग्री समेत उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि छह मार्च को निर्मोही अखाड़े में प्रयुक्त करीब तीस लाख रुपये की सामग्री चोरी हो गई। कार्यदायी महाशक्ति कंस्ट्रक्शन के मालिक को जब इसका पता चला तब उन्होंने साईट की निगरानी करने वाले राम आशीष गुप्ता निवासी कैमूर, बिहार पर शक जाहिर करते हुए दारागंज थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसके बाद दारागंज पुलिस ने राम आशीष पर निगाह रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसने अपना मोबाइल बंद नहीं किया था। उसी के सहारे पुलिस के सामने कुछ दिनों में ही कहानी साफ हो गई। सौदा तय करने के बाद आज रामआशीष ने इसकी डिलीवरी के लिए बुलाया था। उसके निर्मोही अखाड़े के पास होने की सूचना पुलिस को भी मिल गई। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर रामआशीष एवं उसके साथी उदय गुप्ता निवासी कैमूर को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी की बात कुबूल की है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह के मुताबिक निगरानी के दौरान उसने अपने साथियों से मिलकर पूरी समाग्री वहां से गायब की थी। उनके पास से 128 पीस जैक, सिंगल जैक, लेजर, स्टैंड, प्लेट, चौखट समेत पूरी निर्माण सामग्री बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि कुछ समान प्रतीश श्रीवास्तव के पास रखा हुआ है।
विज्ञापन