फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Warrant against Shera who threatened film actor Salman Khan, action will be taken under Goonda Act

Prayagraj : फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शेरा के खिलाफ वारंट, गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Fri, 19 Jan 2024 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद चर्चा में आए शेरा के खिलाफ दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। शाहगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर शेरा गिरोह बनाकर लोगों को निशाना बनाता है। रंगदारी और धमकी के कई मामले में पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
Warrant against Shera who threatened film actor Salman Khan, action will be taken under Goonda Act
सलमान खान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वालीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देकर चर्चा में आए अपराधी शेरा के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। कुछ दिन पहले करेली और शाहगंज में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया गया था। चकिया के जाकिर ने भी उसके खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट का मुकदमा लिखाया था। पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने गुंडा एक्ट के तहत उसके खिलाफ वारंट जारी किया। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


घर में घुसकर जमकर किया था बवाल

बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शेरा ने अपने 10 साथियों ने कुछ दिनों पहले करेली में जमकर बवाल किया। घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की और दो लाख रंगदारी मांगी। 12 हजार रुपये भी लूट ले गए। मो. इशाक करेली स्कीम में रहता है। उसने पुलिस को बताया था कि शाम सात बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित अपने दूसरे घर पर था। उसी समय शेरा व उसके 10 साथी जबरन घर में घुस गए और उसे बुलाने लगे। खिड़की से झांककर देखा तो सभी लाठी, सरिया व अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। वह बाहर नहीं निकला तो आरोपी गालीगलौज करते हुए दो कार व एक बाइक में तोड़फोड़ करने लगे।

विज्ञापन

शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है शेरा

शेरा शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। में रंगदारी, लूट, छिनैती, मारपीट, धमकी के साथ ही जानलेवा हमले के प्रयास का भी मामला है। गिरोह के साथ घटना को अंजाम देने मामले में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।


मांगी थी 10 लाख रुपये की रंगदारी

कुख्यात अपराधी शेरा ने चकिया निवासी युवक से 10 लाख रंगदारी मांगी थी। पहले उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। करेली पुलिस ने शेरा, उसके तीन साथियों पर हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शेरा कुख्यात अपराधी है। दो साल पहले उसने मोबाइल पर गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। खुद को अतीक का खास बता घर पर बम से हमला करने व हत्या की धमकी दी थी। यही नहीं अपना संबंध अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा शकील से होने की बात भी कही थी। इसकी रिकाॅर्डिंग मौजूद है।

एयरफोर्स के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा युवक, गिरफ्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित एयरफोर्स के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर पीलीभीत के अतहर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बृहस्पतिवार की रात एयरफोर्स एरिया में दीवार फांदकर अंदर घुस गया था। एयरफोर्स के अधिकारियों ने अतहर को पकड़कर उससे लंबी पूछताछ की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पीलीभीत का रहने वाला अतहर अली एक ठेकेदार के लिए मजदूरी करता है। अतहर रात में एयरफोर्स के प्रतिबंधित क्षेत्र में बाउंड्री फांदकर घुसा तो एयरफोर्स कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उससे कई घंटे तक पूछताछ होती रही। पूरामुफ्ती पुलिस ने बृहस्पतिवार को अतहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed