फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Warrant against former minister Dinanath Bhaskar

पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर के खिलाफ वारंट

Fri, 28 Jun 2019 02:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Warrant against former minister Dinanath Bhaskar
deena nath bhashkar - फोटो : प्रयागराज
चुनाव बूथ पर पीठासीन अधिकारी की पिटाई करने के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने पूर्व मंत्री और औराई के विधायक दीनानाथ भाष्कर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।
विज्ञापन


घटना 12 मई 2019 की भदोही के औराई थाने की है। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में लसमड़ा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि विधायक दीनानाथ भाष्कर अपने समर्थकों के साथ पोलिंग बूथ पर आए और कहने लगे कि चुनाव सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। इतने में गाली देते हुए पीठासीन अधिकारी को मारने -पीटने लगे। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विनोद पांडेय को भी चोटें आईं। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल किया । पत्रावली सुनवाई के लिए भदोही से अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed