{"_id":"5f514d0d69cd3c6156539348","slug":"warehouse-owner-also-wanted-in-smuggling-of-fake-drugs-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: नकली दवाओं की तस्करी में गोदाम मालिक भी वांछित, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: नकली दवाओं की तस्करी में गोदाम मालिक भी वांछित, तलाश जारी
Fri, 04 Sep 2020 03:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद में एक दिन पहले पकड़ी गई नकली दवाओं के मामले में मीरापुर स्थित गोदाम के मालिक अनुपम गोस्वामी को भी वांछित किया गया है। तस्करी का पूरा खेल यहीं से संचालित किया जाता था। पुलिस ने दबिश दी तो पता चला कि वह घर छोड़कर फरार है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
खुल्दाबाद में एक दिन पहले नकली दवाओं की तस्करी के खेल का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें शाहगंज निवासी फैज खान को गिरफ्तार किया गया था। चार पहिया मालवाहक में लादकर वह नकली दवाओं की खेप कौशाम्बी ले जा रहा था। वाहन में खांसी की 5400 शीशी सिरप बरामद हुई थीं। फैज की निशानदेही पर अतरसुइया के मीरापुर स्थित गोदाम में छापा मारा गया। जहां बड़ी मात्रा में इंजेक्शन व पांच हजार से ज्यादा प्रिंटेड डिब्बे, रैपर व अन्य सामान बरामद हुए।
जांच में पता चला कि गोदाम मूल रूप से खागा फतेहपुर के रहने वाले अनुपम का है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो वहां उसकी पत्नी मिली, जिसने बताया कि अनुपम दो दिन से गायब है। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि नकली दवाओं की तस्करी में संलिप्तता सामने आने के बाद गोदाम मालिक अनुपम को वांछित किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही एक टीम उसके मूल निवास फतेहपुर भेजी जाएगी। गिरफ्तार फैज को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जांच के लिए लिए नमूने
कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता भी मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि गोदाम से लगभग 50 हजार का माल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जो चार तरह के इंजेक्शन मिले हैं, वह प्रथमदृष्टया नकली लग रहे हैं। जांच के लिए इनके नमूने लिए गए हैं।