{"_id":"60706dac8ebc3e593a18a13c","slug":"wards-icu-beds-will-be-increased-for-corona-patients-in-srn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कोरोना मरीजों के लिए बढ़ेंगे वार्ड, आईसीयू बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कोरोना मरीजों के लिए बढ़ेंगे वार्ड, आईसीयू बेड
Fri, 09 Apr 2021 08:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Apr 2021 08:37 PM IST
सार
- चिकित्सालय पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वार्ड का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश
- कहा- अपने को सुरक्षित रखते हुए मरीजों को बेहतर रूप से करें उपचार, डेथ रेट में आए कमी
विज्ञापन
prayagraj news : कोविड रोकने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेने एसआरएन पहुंचे सीएम योगी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कोरोना वार्ड का शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सकों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए वार्ड और बेड बढ़ाए जाएं। इसके साथ ही आईसीयू बेड की क्षमता को और बढ़ाने, स्वयं को सुरक्षित रखते हुए मरीजों का बेहतर उपचार करने का निर्देश दिए, जिससे कि डेथ रेट को कम किया जा सके।
विज्ञापन
एसआरएन चिकित्सालय परिसर में स्थित प्रधानमंत्री सुपरस्पेशियलिटी बिल्डिंग में बनाए गए कोरोना वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी ने चिकित्सालय केप्रमुख अधीक्षक से जनरल और ओपीडी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि चिकितसालय में इस समय प्रधानमंत्री सुपरस्पेशियलिटी बिल्डिंग केसाथ पुरानी बिल्डिंग में सवा तीन सौ मरीजों के भर्ती की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
prayagraj news : कोविड रोकने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेने एसआरएन पहुंचे सीएम योगी।
- फोटो : prayagraj
पुरानी बिल्डिंग में सात, आठ, नौ, 10, 13, 14, 15 और 16 वार्ड को आरक्षित किया गया है। ढाई सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं। सीएम ने कहा कि प्रयागराज में आसपास के साथ दूसरे मंडलों से भी मरीज भर्ती हो रहे हैं। लिहाजा, बेड की संख्या बढ़ाई जाए। डेढ़ सौ बेड का आईसीयू व एचएफएनओ वार्ड बढ़ाया जाए। वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित अन्य व्यवस्थाएं बढ़ाईं जाएं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ अपने आप को सुरक्षित रखते हुए मरीजों को अच्छी सुविधाएं तथा उपचार देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ का भी उत्साह बढ़ाया। कहा कि सभी लोगों को मिलकर नई चुनौतियों का सामना करना है। इस अवसर पर एडीजी जो प्रेम प्रकाश, मंडलायुक्त संयज गोयल, आईजी केपी सिंह, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे।