{"_id":"608c5ae34906530ab209cbc0","slug":"ward-boy-investigation-in-police-hospital-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अस्पताल मेें वार्ड ब्वॉय करता मिला जांच, वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अस्पताल मेें वार्ड ब्वॉय करता मिला जांच, वीडियो वायरल
Sat, 01 May 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 May 2021 01:00 AM IST
सार
- पुलिस अस्पताल मेें वार्ड ब्वॉय करता मिला जांच, वीडियो वायरल
- बिना जांच कोविड निगेटिव सटफिकेट देने का आरेाप
विज्ञापन
demo
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। कथित तौर पर पर यहां वार्ड ब्वॉय जांच करता और बिना जांच के कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट देता मिला। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। फिलहाल किसी तरह की अनियमितता की बात सामने नहीं आई है।
पुलिस अस्पताल का वीडियो तीन पार्ट में वायरल हुआ। पहला वीडियो 2.07 , दूसरा 1.31 और तीसरा वीडियो 2.15मिनट का रहा। पहले वीडियो में अस्पताल के भीतर दो लोग नजर आते हैं जिनमें से एक खुद को फार्मासिस्ट जबकि महिला नर्स बताती है। डॉक्टर के बारे में पूछने पर दोनों बताते हैं कि वह अभी नहीं आई हैं। जिस पर वीडियो बनाने वाला कहता है कि दोपहर12.30 बजे तक डॉक्टर नदारद हैं।
दूसरे वीडियो में वॉर्ड ब्वॉय पर्चे पर दो सिपाहियों को कुछ लिखकर देता नजर आता है। तीसरे वीडियो में वार्ड ब्वॉय सामने सादे कपड़ों में खड़े व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग व उसे कागज में लिखकर कुछ देता नजर आता है। वीडियो बनाने वाला शख्स उससे बातचीत में यह कहता सुनाई देता है कि यहां वार्डब्वॉय लोगों को अटेंड कर रहा है। कथित तौर पर आरोप है कि पुलिस अस्पताल में बिना जांच के ही कोविड निगेटिव रिपोर्ट दी जा रही है। मामले में डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि वीडियो संज्ञान में है। लेकिन इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं दिख रही है। कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।