फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wake up after strictness of court: Inspector suspended for negligence in girl's disappearance

कोर्ट की सख्ती के बाद जागे : युवती की गुुमशुदगी में लापरवाही पर इंस्पेक्टर निलंबित

Mon, 11 Apr 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

फतेहपुर के कल्याणपुर से 23 फरवरी को युवती संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। डेढ़ माह तक टरकाने केबाद गुमशुदगी दर्ज की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस उल्टा फंसाने की धमकी देती रही।

विज्ञापन
Wake up after strictness of court: Inspector suspended for negligence in girl's disappearance
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवती की गुमशुदगी के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हंडिया थाने के प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा निलंबित कर दिए गए। आरोप है कि पहले तो एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की गई और केस दर्ज होने केबाद भी बरामदगी के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए गए। एसपी फतेहपुर की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन



फतेहपुर के कल्याणपुर से 23 फरवरी को युवती संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। डेढ़ माह तक टरकाने केबाद गुमशुदगी दर्ज की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस उल्टा फंसाने की धमकी देती रही।

विज्ञापन

 

 

परिजनों ने नवंबर में याचिका दाखिल कर गुहार लगाई जिस पर हाईकोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बरामदगी केलिए कोई प्रयास नहीं किया। इसी मामले में उन पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी रेंज को किया है तलब
हाईकोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। लापरवाही को लेकर उसने आईजी रेंज प्रयागराज को तलब कर लिया है। उन्हें 13 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। आईजी के तलब होने के बाद ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा और फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई। एसपी फतेहपुर ने दो दरोगाओं को निलंबित करते हुए विवेचक सीओ बिंदकी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed