{"_id":"6adfc2bd8695d3bd1f05cf59","slug":"waiting-shelters-on-the-highway-buses-do-not-stop-allahabad-news-c-407-1-sald1005-22233-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईवे पर प्रतीक्षालय, नहीं रुकतीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईवे पर प्रतीक्षालय, नहीं रुकतीं बसें
Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
मेजा के कोढ़निया गांव के सामने हाईवे पर बना प्रतीक्षालय स्थल। संवाद
राजमार्ग पर यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालयों पर परिवहन विभाग की बसें नहीं रुकती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार शिकायत के बावजूद बसों का ठहराव नहीं हो रहा है। वहीं, रखरखाव और साफ-सफाई न होने से प्रतीक्षालय गंदगी से भरे हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए राजमार्ग पर जगह-जगह एक दशक पहले प्रतीक्षालय बनाए गए थे। इन स्थलों पर परिवहन विभाग की बसों के ठहराव की व्यवस्था की गई थी।
अब रखरखाव न होने से प्रतीक्षालय के टीन शेड भी अराजकतत्व निकाल ले जा रहे हैं। इलाके के उरुवा, कोढ़निया, टुड़िहार और कोटहा में भी प्रतीक्षालयों में साफ-सफाई नहीं होती है।
ग्रामीण राकेश सेठ ने बताया कि शुरुआती दौर में प्रतीक्षालय पर बसों का ठहराव होता था, पर कुछ दिन बाद यह बंद हो गया। आनंद तिवारी ने बताया कि पहले प्रतीक्षालय से यात्रियों को काफी राहत मिलती थी। अब स्थल पर इतनी गंदगी है कि वहां बैठना भी मुश्किल है।
सुनील शुक्ला ने बताया कि प्रतीक्षालय बेकार साबित हो रहे हैं, क्योंकि न बसें रुकती हैं और न ही वहां बैठने लायक जगह है। अजय सिंह ने प्रतीक्षालय को चुस्त-दुरुस्त कर बसों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
-परिवहन की बस चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यात्रियों को सुविधा देने में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। -रविन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग प्रयागराज।