फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waiting list in trains is long, fares are sky high, now resort to buses only.

Diwali : ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी, आसमान पर जहाज का किराया, अब बसों का ही सहारा

Thu, 24 Oct 2024 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 02:58 PM IST
सार

दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू से आने वाले विमानों की बात करें तो पर्व के कई दिन पहले ही उनका किराया काफी ज्यादा हो गया है। दिल्ली से प्रयागराज का 27 अक्तूबर का किराया 12674, 28 अक्तूबर को 10573, 29 को 12674, 30 को 11833 एवं दिवाली के दिन 31 को 9524 रुपये दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन
Waiting list in trains is long, fares are sky high, now resort to buses only.
अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपपर्व के मौके पर दिल्ली, मुंबई समेत तमाम रूटों से आने वालीं ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। कुछ में आरक्षण रिग्रेट (नोरूम) भी हो गया है। वहीं, पर्व के पूर्व प्रयागराज आने वाले विमानों का किराया भी काफी बढ़ गया है। लोग परेशान है कि पर्व के मौके पर घर कैसे आएं। फिलहाल, दिल्ली रूट से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। 28 से इन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू से आने वाले विमानों की बात करें तो पर्व के कई दिन पहले ही उनका किराया काफी ज्यादा हो गया है। दिल्ली से प्रयागराज का 27 अक्तूबर का किराया 12674, 28 अक्तूबर को 10573, 29 को 12674, 30 को 11833 एवं दिवाली के दिन 31 को 9524 रुपये दर्शाया जा रहा है। इसी तरह मुंबई से प्रयागराज का उक्त तिथि में किराया 16276, 20257, 12297, 12960 एवं 11799 रुपये हो गया है। वहीं बंगलूरू से प्रयागराज का किराया 15795, 13170, 18991, 17633, 16373 हो गया है। पिछले सप्ताह बंगलूरू से प्रयागराज का किराया कुछ तिथियों में 20 हजार से ऊपर भी आ गया था।

विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली तमाम ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में 26 से 30 अक्तूबर की अवधि में प्रतीक्षा सूची क्रमश: 97, 81, 96,139 एवं 175 हो गई है। उक्त अवधि में ब्रह्मपुत्र मेल में प्रतीक्षा सूची स्लीपर में 107, 108, 111, 154 एवं 159 हो गई है।

नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 132, 107, 103,137 तक प्रतीक्षा सूची हो गई है, जबकि 30 को इसमें नो रूम है। प्रयागराज आने वाली नई दिल्ली हमसफर के थर्ड एसी में 26 को 132, 28 को 112 एवं 30 अक्तूबर को 238 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है। शिवगंगा, नेता जी एक्सप्रेस, नंदन कानन, पूर्वा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी यही हाल है। मुंबई रूट की भी किसी भी ट्रेन में 30 अक्तूबर तक सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची है।

उधर ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली समेत कई रूट पर बसों के 156 अतिरिक्त फेरों के संचालन का एलान किया है। खास बात यह है कि रोडवेज दिल्ली के लिए 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक भी अतिरिक्त छह बसें चलाने जा रहा है। आवश्यकतानुसार इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी के मुताबिक रोडवेज द्वारा विभिन्न रूटों के लिए बसों के 156 अतिरिक्त फेरे 29 से शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed