फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waiting for jobs in banks is over, more than 7800 posts will be recruited

Government Job : बैंकों में नौकरी का इंतजार खत्म, 7800 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पूरी जानकारी यहां मिलेगी

Mon, 18 Oct 2021 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Waiting for jobs in banks is over, more than 7800 posts will be recruited
ibps recruitment - फोटो : अमर उजाला

बैंकों की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों के क्लर्कल ग्रेड के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन


7800 अधिक पदों के लिए 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक में भर्ती होगी।

विज्ञापन

Waiting for jobs in banks is over, more than 7800 posts will be recruited
जाॅब

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा चयन
आईबीपीएस की ओर से इस भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य दो स्तर पर परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में संभावित है। मुख्य परीक्षा जनवरी में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ट आधारित 100 नंबर के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से अंग्रेजी भाषा के 30 तथा गणितीय अभिरुचि एवं तार्किक परीक्षा के 35-35 प्रश्न होंगे।

इन सवालों को हल करने के लिए कुल 60 मिनट मिलेंगे। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ट आधारित चार पेपर होंगे। इनमें वित्तीय जानकरी एवं क्वांटिटेटिव अप्टीट्यूट के 50-50 प्रश्न होंगे। सभी सवालों केलिए एक-एक अंक मिलेंगे। सामान्य अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में 40 अंक के 40 सवाल होंगे। वहीं रीजनिंग एवं कम्प्यूटर से संबंधित पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर 60 अंकों का होगा।

Waiting for jobs in banks is over, more than 7800 posts will be recruited
डेमो पिक
कोविड काल में आधी रह गईं थीं भर्तियां
कोविड संक्रमण के दौरान बैंकों में भर्ती प्रक्रिया भी ठप हो गई थी। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि आईबीपीएस की ओर से 2019-20 में 609 तरह की भर्तियां की गईं थीं। इन भर्तियों के लिए एक करोड़ 45 लाख प्रतियोगियों ने आवेदन किया था।

इससे पहले 2016-17 में 591 तरह की भर्तियां की गई थीं। इनके लिए एक करोड़ 51 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। इसके विपरीत 2020-21 में सिर्फ 377 तरह की भर्तियां हुईं। इनमें भी ज्यादातर भर्तियां प्रमोशन एवं विशेष पदों के लिए थीं। इन भर्तियों के लिए करीब 50 लाख आवेदन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed