फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vulnerable houses being built on the land vacated by Atiq stuck in saffron color, given houses soon

प्रयागराज : भगवा रंग में दिखेंगे अतीक से खाली कराई जमीन पर बन रहे गरीबों के आवास, जल्द किए जाएंगे आवंटित

Mon, 29 May 2023 11:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 May 2023 11:08 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराए गए जमीन पर गरीबों के लिए बने तीन मंजिले इमारत को जल्द ही आवंटित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। आवास बनकर तैयार हो गया है। इसको भगवा रंग में रंगवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Vulnerable houses being built on the land vacated by Atiq stuck in saffron color, given houses soon
लूकरगंज में पीएम आवास योजना के तहत बने आवास को भगवा रंग में रंगवाया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा बनाए जा रहे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना के फ्लैट भगवा दिखेंगे। इन फ्लैटों के निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। साथ ही इन्हें भगवा रंग में रंगवाया जा रहा है। जल्द ही इन फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2021 में फ्लैटों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।

विज्ञापन

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से 1731 वर्गमीटर में तैयार कराए जा रहे 76 फ्लैटों के लिए कुल 6071 लोगों ने आवेदन किया है। फ्लैट के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का खुद के आवास का सपना पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

उधर, फ्लैटों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा है। लोगों का कहना है कि अतीक गैंग के माफिया राज को लेकर लोगों के मन में जो दहशत थी, उसको खत्म करने के लिए पीडीए फ्लैटों को भगवा रंग दिया जा रहा है। फ्लैटों के आवंटन के लिए पिछले साल 30 जून से 31 जुलाई तक आवेदन लिए गए थे। इसके लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क और 5000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था। ऐसे में पीडीए को करीब तीन करोड़ से अधिक की राशि मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैटों का रंग पहले से निर्धारित था। इसी कारण इसको भगवा रंग में रंगवाया जा रहा है। - अजीत कुमार सिंह, पीडीए सचिव

माफिया अतीक से खाली कराई गई जमीन पर बन रहे हर एक फ्लैट के 80 दावेदार

माफिया अतीक अहमद से लूकरगंज में खाली कराई गई जमीन पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के 76 फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक थी।आवेदन के बाद एक फ्लैट पर 80 दावेदारी सामने आए हैं। ऐसे में अपने घर का सपना किसका साकार होगा, यह पीडीए की लॉटरी निकालने के बाद ही साफ हो सकेगा।

लूकरगंज फ्लैट का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री ने इन फ्लैट के निर्माण की नींव स्वयं ही पिछले साल दिसंबर में रखी थी। समय-समय पर निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाती है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से इन फ्लैट के लिए आवेदन प्रक्रिया इस वर्ष 30 जून से शुरू हुई थी।

6071 गरीबों ने किया है आवेदन

76 फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या 6071 पर पहुंच गई। यानी एक फ्लैट के लिए करीब 80 लोगों ने दावेदारी दी है। ऐसे में खुद के आशियाना हासिल करने का सपना किसका साकार होगा, यह तो लॉटरी के बाद साफ हो सकेगा।  लूकरगंज में एक बिल्डिंग तीन मंजिला होगी। इसमें प्रत्येक फ्लैट का कवर एरिया 22.77 वर्गमीटर रहेगा। योजना के अंतर्गत फ्लैट के लिए आवंटी को कुल साढ़े तीन लाख रुपये पीडीए को भुगतान करने होंगे। इसमें 45 हजार रुपये आवंटन के समय और शेष बचे तीन लाख रुपये छह माह की किस्त में देनी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed