फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Voters will be re-verified in the voter list for the Panchayat elections, the process will begin on April 21.

Prayagraj : पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में फिर होगा मतदाताओं का सत्यापन, 21 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

Sun, 19 Apr 2026 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2026 01:34 PM IST
सार

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का एक बार फिर सत्यापन किया जाएगा ताकि कोई भी अपात्र मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल न हो। यह प्रक्रिया 21 अप्रैल से 28 मई तक चलेगी।

विज्ञापन
Voters will be re-verified in the voter list for the Panchayat elections, the process will begin on April 21.
पंचायत चुनाव प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का एक बार फिर सत्यापन किया जाएगा ताकि कोई भी अपात्र मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल न हो। यह प्रक्रिया 21 अप्रैल से 28 मई तक चलेगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) से संबंधित कार्रवाई के लिए आंशिक संशोधन करते हुए समय सारिणी जारी की गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रयागराज 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं के डी-डुप्लीकेशन व कंप्यूटरीकरण की कार्रवाई होगी। इस दौरान वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं को सत्यापन किया जाएगा और अगर किसी फर्जी वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज पाया जाता है तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा। इस प्रक्रिया से वोटर लिस्ट को त्रुटिहीन व पारदर्शी बनाने की कवायद है ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटरीकरण के बाद 29 मई से नौ जून तक मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन होगा, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग की जाएगी, मतदाता क्रमांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसवीएन आवंटन होगा, मतदाता सूची को डाउनलोड किया जाएगा और फोटो कॉपी आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 10 जून को जनसामान्य के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed