फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vodafone recruitment test prevented test takers

वीडीओ भर्ती परीक्षा देने से परीक्षार्थियों को रोका, हंगामा

Sun, 23 Dec 2018 01:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Dec 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vodafone recruitment test prevented test takers
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अल्लापुर स्थित दिव्याभा इंटर कॉलेज में शनिवार को परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की भर्ती परीक्षा देने से रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। परीक्षार्थियों का आरोप है कि वे समय से केंद्र पर पहुंच गए थे, इसके बावजूद जांच के नाम पर उन्हें देर तक रोका गया। इस बीच 9.30 बज गए और उन्हें केंद्र के भीतर प्रवेश से रोक दिया गया। इससे पहली पाली में लगभग 70 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के हंगामे की खबर पर सिटी मजिस्ट्रेट विश्व भूषण मिश्र केंद्र पर पहुंचे। उनके केंद्र पर पहुंचने के घंटे भर बाद तक केंद्र व्यवस्थापकों ने मेन गेट नहीं खोला। मौके पर भारी संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अल्लापुर बाघंबरी गद्दी के पीछे तिलकनगर मोहल्ले की गली में स्थित दिव्याभा गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर परीक्षार्थियों ने सवाल खड़े किए। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रशासन की ओर से गली में परीक्षा केंद्र बनाए जाने से उन्हें वहां तक पहुंचने में समय लगा। केंद्र तक पहुंचने के लिए न तो सीधे वाहन की व्यवस्था थी और वहां तक जाने वाली सड़क भी खुदी थी। इस कारण से परीक्षा केंद्र पर वह ठीक 9.30 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


 दिव्याभा परीक्षा केंद्र पर पहुंची महिला परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि केंद्र व्यवस्थापकों ने मेन गेट पर उनकी बाली उतारकर अंदर आने को कहा, जबकि छात्रों का कहना था कि उन्हें बेल्ट लगाकर आने पर रोका गया। परीक्षार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों ने सुबह 9.40 बजे चार परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिलाया। केंद्र पर मौजूद जार्जटाउन पुलिस के इंसपेक्टर ने परीक्षार्थियों को धमकाया और उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह तक दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों के बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जब केंद्र का मेन गेट नहीं खुला सके तो उन्होंने परीक्षार्थियों को नियम समझा डाला। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा कि प्रवेशपत्र पर लिखा है कि परीक्षा केंद्र दो घंटे पहले खोल दिया जाएगा और परीक्षा के तय समय 10 बजे से आधा घंटे पहले बंद कर दिया जाए। ऐसे में 9.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जा सकता था।

अल्लापुर स्थित दिव्याभा गर्ल्स इंटर कॉलेज कई बार विभिन्न परीक्षाओं का केंद्र बना है और अक्सर यहां पर परीक्षार्थियों ने व्यवस्था को लेकर हंगामा किया है। उनके हंगामे से आए दिन मोहल्लेवाले भी परेशान होते हैं। वहीं शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के लिए मेन गेट नहीं खोले जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक ने सिटी मजिस्ट्रेट के लिए गेट नहीं खोलकर गलती की है। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा के समय केंद्र की जांच कर सकता है।


शहर में शनिवार को दो पालियों में लगभग 60 हजार से अधिक परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था। शहर में 58 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। दो दिन की परीक्षा में कुल 121440 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरे दिन भी 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी वीडीओ परीक्षा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed