फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Virtual Court: Lawyers will get training to fight in virtual court

वर्चुअल कोर्ट: वकीलों को मिलेगा वर्चुअल कोर्ट में मुकदमा लड़ने का प्रशिक्षण

Tue, 11 Aug 2020 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Virtual Court: Lawyers will get training to fight in virtual court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संकट काल ने कई नई जरुरतों को जन्म दिया है। मुकदमों की ई फाइलिंग और वर्चुअल कोर्ट में मुकदमा बहस करना भी इन्हीं जरूरतों में शामिल है। कोरोना संक्रमण की वजह से अधिकांश अदालतों में ई फाइलिंग और वर्चुअल कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई हो रही है मगर वकीलों के इसके लिए अभ्यस्त न होने और जानकारी की कमी के कारण में इसमें खासी दिक्कतें आ रही हैं। इसे देखते हुए सुप्रीमकोर्ट की ई कमेटी ने  देश के वकीलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमा बहस करने के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


इसके लिए सभी अधिवक्ता संगठनों से उनके यहां वकालत कर रहे लोगों का ब्यौरा मांगा गया है। यह ब्यौरा बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने राज्य बार कौंसिल के जरिए मांगा है। और राज्य बार कौंसिल ने अधिवक्ता संघों से अपने सदस्य वकीलों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

 
यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन जानकी शरण पांडेय द्वारा सभी अधिवक्ता संघों को पत्र भेजकर वकीलों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी मांगी है। अधिवक्ता संघों को सूचना एकत्र बार कौंसिल ऑफ इंडिया की ईमेल आईडी पर 30 सितंबर 2020 तक भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अधिवक्ता जो किसी बार संघ के सदस्य नहीं हैं अपना विवरण बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। जिन अधिवक्ताओं का विवरण समय से बार कौंसिल ऑफ इंडिया नहीं पहुंचेगा उनके बारे में माना जाएगा कि वे अधिवक्ता के रूप में व्यवसायरत नहीं हैं। प्रशिक्षण का कार्य केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed