फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers locked the animals in Madhavpur village

मधवापुर गांव में ग्रामीणों ने जानवरों को किया बंद

Mon, 29 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers locked the animals in Madhavpur village
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद किए गए आवारा पशु। - फोटो : PRATAPGARH
मधवापुर गांव में ग्रामीणों ने जानवरों को किया बंद
विज्ञापन

प्रधान ने दो नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ लूटपाट की दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। ग्रामीणों ने भारी संख्या में जानवर लाकर विद्यालय में बंद कर दिया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो उन्होंने अधिकारियों को सूचना देकर जानवरों को बाहर कर दिया। सुबह प्रधान ने थाने में विद्यालय के अभिलेख फाडने और सामान उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के लोगों ने शनिवार की शाम को गांव के आसपास घूम रहे जानवरों को इकट्ठा किया और उसे पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। इसके साथ ही बाहर से ताला बंद कर दिया। ग्रामीणेां का आरोप था गांव में गोशाला तो बनी है लेकिन वहां पर पानी भरा रहता है। इसके चलते उसमें जानवर रहते नहीं हैं। जानवर ग्रामीणों की फसल खराब कर रहे हैं। उधर रात में ग्रामीणों के जानवर विद्यालय में बंद करने की जानकारी पर ग्राम प्रधान सीतापति ने अधिकारियों से बात की। बाद में उन्होंने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर कर दिया। रविवार की सुबह प्रधान ने गांव के अनिल कुमार, अरविंद कुमार व पांच अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। उनका कहना था कि यह लोग शनिवार की रात में गेट का ताला तोडक़र भंडारकक्ष में लूटपाट की। तोडफ़ोड़ करते हुए चार बोरी चावल, दो बोरी गेहूं और भगोना उठा ले गए। इसके बाद लोगों को भ्रमित करने के लिए विद्यालय में भारी संख्या में जानवर लाकर कर दिए। इसके बाद बाहर से तालाबंद कर चले गए। पुलिस तहरीर लेकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed