{"_id":"5f985e328ebc3e9bb604e686","slug":"vijilense-week-railway-airport-employee-takes-owth-city-desk-news-ald2900523168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में 50 फीसदी से भी कम हो गई विजिलेंस में आने वाली शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष में 50 फीसदी से भी कम हो गई विजिलेंस में आने वाली शिकायतें
विज्ञापन
vijilense week: railway airport employee takes owth
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ( एनसीआर) में विजिलेंस को की जाने वाली शिकायत का ग्राफ इस वर्ष काफी नीचे गिरा है। विजिलेंस में मामले कम आने से रेलवे अफसर भी खासे उत्साहित हैं। पिछले वर्ष जनवरी से दिसंबर तक एनसीआर जोन के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में जहां 1152 शिकायतें आई तो वहीं इस वर्ष अब तक सिर्फ 400 शिकायतें ही विजिलेंस के पास आई हैं। खास बात यह है कि इन सभी शिकायतों का निस्तारण विजिलेंस ने कर भी दिया है।
एनसीआर में हर वर्ष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह सप्ताह 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक मनाया जा रहा है। महाप्रबंधक राजीव चौधरी द्वारा उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाने के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी नवीन कुमार सिन्हा, सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष, प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा समेत अन्य मंडलों के डीआरएम की अध्यक्षता में भी रेलकर्मियों ने शपथ ली।
विज्ञापन
विजलेंस वीक पर एयरपोर्ट कर्मियों के साथ यात्रियों ने ली शपथ
प्रयागराज। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाए जाने वाले विजलेंस वीक की शुरूआत मंगलवार से शुरू हुई। इस दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एयरपोर्ट कर्मियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। यहां एयरपोर्ट निदेशक अंचल प्रकाश ने सभी अफसरों एवं कर्मचारियों को अपने सार्वजनिक तथा व्यक्तिगत जीवन में सत्यनिष्ठा तथा ईमानदारी का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में सोमवार को एक सुविधा पटल बनाया गया। यहां यात्रियों को सतर्कता के बारे में जागरूक करने के साथ- साथ उन्हें ऑनलाइन ई शपथ दिलाई गई। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि ई-शपथ का प्रमाणपत्र भी यात्रियों को दिया जाएगा।