{"_id":"6ada7597f8429b5d8503ed42","slug":"vijayata-mishra-is-the-city-topper-in-the-ca-intermediate-examination-allahabad-news-c-3-ald1024-1002660-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में विजयात मिश्रा सिटी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में विजयात मिश्रा सिटी टॉपर
विज्ञापन
विजयात कुमार मिश्रा
- फोटो : Samvad
चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा (सितंबर माह) का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किया गया। इसमें प्रयागराज के विजयात कुमार मिश्रा ने 377 अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। अनुराग यादव 365 अंकों के साथ दूसरे, काव्या केसरवानी 358 अंकों के साथ तीसरे, विवेक सिंह 346 अंकों के साथ चौथे और तुषार यादव 334 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। खास बात यह है कि सभी पांचों टॉपर दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ पास करने में सफल रहे।
परीक्षा परिणाम के अनुसार ग्रुप-एक में 1,00,301 परीक्षार्थियों में से 23,210 सफल हुए। वहीं ग्रुप-दो में 68,400 परीक्षार्थियों में से 12,938 ने सफलता हासिल की। दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ देने वाले 38,339 परीक्षार्थियों में से 5,066 उत्तीर्ण हुए।
सीए स्टूडेंट्स प्रयागराज एसोसिएशन की ओर से सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीए अभिनय कोहली, उपाध्यक्ष सीए शैंकी कसेरा, सचिव सीए अता उर रहमान, कोषाध्यक्ष सीए रोहन केसरवानी, हेड सीए स्टूडेंट्स प्रयागराज एसोसिएशन के सीए सुशील कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजयात कुमार मिश्रा- फोटो : Samvad

विजयात कुमार मिश्रा- फोटो : Samvad

विजयात कुमार मिश्रा- फोटो : Samvad

विजयात कुमार मिश्रा- फोटो : Samvad