{"_id":"66fe8a4c695742f5ac0b865b","slug":"vigilance-caught-two-people-including-a-revenue-inspector-taking-bribe-of-rs-20-thousand-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक समेत दो को पकड़ा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक समेत दो को पकड़ा, पूछताछ जारी
Thu, 03 Oct 2024 05:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:43 PM IST
सार
शहर के तेलियरगंज के रहने वाले विजय प्रकाश ने विजिलेंस से शिकायत की थी उनकी जमीन की पैमाइश करने के नाम पर राजस्व विभाग के अधिकारी 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर काफी दिनों से तहसील का चक्कर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक फहीमुद्दीन और सफाईकर्मी विनय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भूमि की पैमाइश करने के नाम पर घूस ले रहे राजस्व निरीक्षक और बिचौलिये को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने सदर तहसील के कमरा नंबर 18 में की। इस कार्रवाई से राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शहर के तेलियरगंज के रहने वाले विजय प्रकाश ने विजिलेंस से शिकायत की थी उनकी जमीन की पैमाइश करने के नाम पर राजस्व विभाग के अधिकारी 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर काफी दिनों से तहसील का चक्कर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक फहीमुद्दीन को सदर तहसील के कमरा नंबर 18 से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने जैसे ही विजय प्रकाश से 20 हजार रुपये रिश्वत ली कि टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। साथ ही मामले के बिचौलिये सफाई कर्मी विनय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन