फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vigilance caught Kanungo of Sadar Tehsil with Rs 10,000 bribe, third Kanungo arrested in two months

Prayagraj : विजिलेंस ने सदर तहसील के कानूनगो को 10 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा, दो माह में तीसरा कानूनगो गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 07:45 PM IST
सार

विजिलेंस को दी शिकायत में गयासुद्दीनपुर की रहने वाली सुमन देवी ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शाह उर्फ पीपल गांव में हैं। पति के मौत के बाद जमीन उनके नाम दर्ज हो चुकी है। गाटा संंख्या 1125 को कुछ दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vigilance caught Kanungo of Sadar Tehsil with Rs 10,000 bribe, third Kanungo arrested in two months
कानूनगो रामकृष्ण मिश्र को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विजिलेंस टीम ने बुधवार को सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) राम कृष्ण मिश्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनपर आरोप है कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपल गांव में जमीन पैमाइश की रिपोर्ट देने के एवज में महिला से रिश्वत मांगी थी। पकड़े गए आरोपी को विजिलेंस बृहस्पतिवार को वाराणसी के कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन











विजिलेंस को दी शिकायत में गयासुद्दीनपुर की रहने वाली सुमन देवी ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शाह उर्फ पीपल गांव में हैं। पति के मौत के बाद जमीन उनके नाम दर्ज हो चुकी है। गाटा संंख्या 1125 को कुछ दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके चलते धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन इसकी पैमाइश राजस्व निरीक्षक द्वारा गलत किया गया।
विज्ञापन


इस आपत्ति पर एसडीएम ने पुन: पैमाइश करके रिपोर्ट देने के लिए कहा। जमीन की देखरेख व मुकदमे की पैरवी सोरांव के सेवाइत दांदूपुर निवासी मनोज कुमार कर रहे हैं। इनके साथ कानूनगो राम कृष्ण मिश्रा से मिलकर रिपोर्ट देने की प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पैमाइश की रिपोर्ट देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। कहा गया कि बुधवार को पैसा लेकर आना रिपोर्ट मिल जाएगी। शिकायत पर विजिलेंस प्रभारी नन्हे राम सरोज के नेतृत्व में इंस्पेंक्टर एचडी सिंह, औरंगजेब खान, राकेश चंदेल, ओपी सिंह समेत 12 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। जिसके बाद टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को सुभाष चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पैसे लेने पहले ट्रिपल आईटी चाैराहे पर बुलाया

कानूनगो राम कृष्ण मिश्रा ने पहले पैसा लेने के लिए ट्रिपल आईटी चाैराहा झलवा बुलाया था। लेकिन, किन्हीं कारणों से आरोपी ने कहा कि वह सुभाष चौराहे पर आ जाए। इसके बाद शाम करीब चार बजे पीड़ित पक्ष सुभाष चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उन्हें पीवीआर रोड पर बुला लिया गया। बोलेरो गाड़ी से आए आरोपी को जैसे ही रिश्वत के दस हजार रुपये थमाए गए, तभी पहले घात लगाए बैठी विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया।

दो माह के भीतर तीसरा कानूनगो गिरफ्तार

बीते 25 जून को एंटी करप्शन की टीम ने होलागंढ़ के कानूनगो राजेंद्र शर्मा को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद तीन जुलाई को फूलपुर से कानूनगो राम शरण सिंह को सात हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अब दो महीने के भीतर विजिलेंस ने तीसरे कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed