{"_id":"60a2aedfd5164d13343a00f5","slug":"video-of-firing-from-thampe-at-tilak-ceremony-goes-viral-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक समारोह में तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
सार
- 24 अप्रैल का है मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 अप्रैल को तिलक समारोह में तमंचे से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया था। मामले को एसपी क्राइम ब्रांच आशुतोष मिश्र ने संज्ञान लेते हुए लालापुर थाने में मामला दर्ज कराया था।
बता दें कि सुजौना गांव निवासी प्रदीप प्रजापति की पुत्री का विवाह बसहरा गांव निवासी सरजू प्रसाद प्रजापति के पुत्र से होना था। तिलक समारोह 24 अप्रैल को बसहरा गांव में था। समारोह में अतुल अपने साथियों के साथ आया हुआ था। कार्यक्रम के दौरान तमंचे पर डिस्को गाना बजा तो अतुल और उसके साथी से रहा नहीं गया। दोनो तमंचा निकाल कर फायरिंग करने लगे और इसका वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया साइड इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान में लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सोमवार को एसओजी प्रभारी यमुनापार संतोष सिंह व थानाध्यक्ष लालापुर मय टीम के साथ सुजौना गांव पहुंचे और अतुल प्रजापति निवासी लालापुर व उसके साथी धर्मेंद्र पटेल ग्राम भरुवा थाना घूरपुर को गिरफ़्तार किया हैै। दोनों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। संवाद