फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video made of rape with teenager, made viral for not giving five lakh rupees, case filed

प्रयागराज : किशोरी के साथ दुष्कर्म का बनाया वीडियो, पांच लाख रुपये न देने पर कर दिया वायरल, मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Jul 2023 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 04:46 PM IST
सार

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को उसकी बेटी को अविनाश पुत्र रमाशंकर निवासी पिपरी, हंडिया बातों में उलझाकर कुछ दूर स्थित झाड़ियों में ले गया। इसके बाद धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Video made of rape with teenager, made viral for not giving five lakh rupees, case filed
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंडिया में एक 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया गया। इस दौरान दुष्कर्म करने वाले युवक के पांच साथियों ने वीडियो बना लिया और किशोरी के पिता से पांच लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। यही नहीं मुंह खोलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में सात पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को उसकी बेटी को अविनाश पुत्र रमाशंकर निवासी पिपरी, हंडिया बातों में उलझाकर कुछ दूर स्थित झाड़ियों में ले गया। इसके बाद धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी ने वहां अपने पांच साथियों को पहले से बुला रखा था, जिन्होंने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इनमें नीरज, पंडित, अजय, मोटू व पवन शामिल थे। घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी के माता-पिता से पांच लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने असमर्थता जताई तो वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पिता ने भी धमकाया

किशोरी के पिता का आरोप है कि जब उसने पुलिस से शिकायत की बात कही तो मुख्य आरोपी अविनाश के पिता रमाशंकर ने पूरे परिवार को गाड़ी चढ़ाकर मार डालने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि घटना के बाद से अविनाश लगातार उसके व उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर धमका रहा है। कह रहा है कि शिकायत करने पर मुंबई में रहने वाले बेटे समेत पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

देर रात तक आरोपियों का नहीं मिला सुराग

इस मामले में फिलहाल देर रात तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं हासिल कर पाई थी। मुख्य आराेपी अविनाश ट्रैक्टर चालक है और बालू की सप्लाई का काम करता है। इसके अलावा अन्य आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और उसके साथी हैं।


पीड़िता के पिता की तहरीर पर सात लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से एक मुख्य आरोपी का पिता है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed