{"_id":"60e0a027fff3ce7d3a7dba08","slug":"victory-was-achieved-by-the-guidance-of-deputy-cm-and-hard-work-of-the-workers-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत : वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत : वीके सिंह
Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे डॉ. वीके सिंह।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के डा. वीके सिंह ने कहा कि यह चुनाव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर उन्होंने जीता। कहा कि प्रयागराज की दोनों सांसद के साथ पार्टी विधायकों ने भी इस चुनाव में काफी मेहनत की। अब मेरी प्राथमिकता सिर्फ विकास, विकास और विकास ही है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से ही है, अब पंचायत में भी भाजपा काबिज होने से विकास का पहिया तेजी से चलेगा। कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों को सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों पर भी फोकस की बात वीके सिंह ने कही। कहा कि स्कूलों में साफ सफाई बेहतर हो उसका इंतजाम किया जाएगा। नियमित रूप से शिक्षक स्कूल पहुंचे और कक्षाएं ले, इसका भी प्रयास होगा। हंडिया से मेजा के बीच गंगा में पुल के निर्माण को लेकर भी सरकार से गुजारिश की जाएगी। उम्मीद है कि सरकार इस पुल को बनाए जाने की मंजूरी देगी। वीके सिंह ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए लखनऊ जाएंगे।