फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP will stop love jihad from family satsang, strategy made in presence of Champat Rai

परिवार सत्संग से विहिप रोकेगी लव जेहाद, चंपत राय की मौजूदगी में बनाई गई रणनीति

Sun, 04 Oct 2020 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Oct 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
VHP will stop love jihad from family satsang, strategy made in presence of Champat Rai
चंपत राय - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने अपने अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। इसके तहत घर वापसी, धर्मांतरण और लव जेहाद के खिलाफ विहिप आने वाले दिनों में अभियान शुरू करेगी। लव जेहाद रोकने के लिए विहिप परिवार सत्संग का सहारा लेगी। विहिप का यह अभियान नवरात्र से शुरू होगा। 
विज्ञापन


शनिवार को अयोध्या जाने से पूर्व विहिप के  केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने प्रांत कार्यालय केसर भवन में संगठन के पदाधिकारियों के साथ विहिप के आगामी कार्यक्रमों के बारे में अनौपचारिक चर्चा की। उन्होंने जिला स्तर पर धर्माचार्य संपर्क का कार्य बढ़ाने का बल दिया। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने लव जेहाद को रोकने के लिए कि परिवार सत्संग चलाने की बात कही।
विज्ञापन


मोहल्ला-मोहल्ला यह अभियान चलाने की चर्चा हुई। पदाधिकारियों का मानना था कि अगर घर के अंदर धार्मिक माहौल बनेगा तो लव जेहाद जैसे मामलों को काफी हद तक रोका जा सकता है। दुर्गा वाहिनी की बहनें भी इस कार्य में सहयोग करेंगी। नवरात्र से यह अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि संपर्क के दौरान हिंदू परिवारों से कहा जाए कि सप्ताह में कम से कम एक दिन परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर दुर्गा चालीसा का पाठ कर धार्मिक बातचीत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप का आत्म निर्भर भारत अभियान के बढ़ावे पर भी जोर है। माघ मेला को लेकर भी विहिप पदाधिकारियों ने मंथन शुरू किया है। कोरोना काल में विहिप शिविर में इस बार ज्यादा बड़े कार्यक्रम न हों, इसके लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। उधर केसर भवन से रवानगी के पूर्व  विहिप के तमाम नेताओं के साथ शहर के कुछ बुद्धजीवियों ने चंपत राय से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed