फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP will publicize every incident related to Hindus in social media, the decision taken in the provincial meeting

रणनीति : हिंदुओं से जुड़ी हर घटना का सोशल मीडिया में प्रचार करेगी विहिप,  प्रांतीय बैठक में लिया गया निर्णय

Sun, 08 May 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 May 2022 09:57 PM IST
सार

केसर भवन में काशी प्रांत के 19 जिलों से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि तकनीक का प्रयोग संगठन से जुड़े लोगों को ज्यादा से ज्यादा करना होगा। इस दौरान यह भी देखा जाए कि सही तथ्य ही सोशल मीडिया में शेयर किया जाए।

विज्ञापन
VHP will publicize every incident related to Hindus in social media, the decision taken in the provincial meeting
Prayagraj News : विहिप काशी प्रांत की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद ने अब हिंदुओं से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी घटना और संगठन की सभी गतिविधियों का सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा प्रचार का निर्णय लिया है। विहिप के प्रचार विभाग नेे अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का इसके लिए सोशल मीडिया के सभी महत्वपूर्ण प्लेटफार्म पर एकाउंट बनाने का निर्देश दिया है। रविवार को विहिप काशी प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अब समय के साथ चलना होगा। 

विज्ञापन



केसर भवन में काशी प्रांत के 19 जिलों से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि तकनीक का प्रयोग संगठन से जुड़े लोगों को ज्यादा से ज्यादा करना होगा। इस दौरान यह भी देखा जाए कि सही तथ्य ही सोशल मीडिया में शेयर किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन

सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा विहिप

पहले चरण में यह शिविर प्रयागराज, वाराणसी एवं सुल्तानपुर जिले में लगेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रचार के माध्यमों से संगठन की निचली इकाई के लोगों से भी संवाद करना होगा।  संगठन की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों को विस्तार देकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात उन्होंने कही। कहा कि ऐसा होने से ही मतांतरण, लव जिहाद  जैसी समस्याओं का भी समाधान मिलेगा।


उन्होंने कहा कि गोसेवा, वेद विद्यालय, हिंदू समाज के जागरण के लिए चलने वाली गतिविधियों की जानकारी आम जन तक पहुंचानी होगी। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राम दरबार पर पुष्प चढ़ाया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ,सह मंत्री अनिल पांडे, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, दीपक, राहुल, नरेंद्र साहू, अश्विनी मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed