फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP will create atmosphere for BJP through Sant Sammelan

संत सम्मेलन के जरिए भाजपा के लिए माहौल बनाएगी विहिप

Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
VHP will create atmosphere for BJP through Sant Sammelan
संत सम्मेलन के जरिए भाजपा के लिए माहौल बनाएगी विहिप
विज्ञापन

माघ मेला स्थित विहिप शिविर में हुई मार्गदर्शक मंडल की बैठक
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला स्थित शिविर में विहिप मार्गदर्शक मंडल की बैठक बुधवार को हुई। इसमें बृहस्पतिवार को होने वाले संत सम्मेलन की रूपरेखा निर्धारित की गई। संत सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती करेंगे। बताया जा रहा है कि संत सम्मेलन के जरिए विहिप विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी।

अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष जितेंद्रानंद सरस्वती की अध्यक्षता में मार्ग दर्शक मंडल की बैठक में हिंदू मठ मंदिरों के अधिग्रहण समेत कई मुद्दे उठाए गए। इसके साथ ही विधानसभा चुनावों में मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि नैमिशारण्य, चित्रकूट, बिठूर, सुकताल, वृंदावन में संत समाज मंथन कर चुका है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रयागराज में भी संत जुट रहे हैं। बैठक में स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, आचार्य वैदेही वल्लभ सरणदेवाचार्य, नृसिंह दास महाराज, स्वामी ब्रम्हानंद महाराज, रामआश्रय महाराज, घनश्यामाचार्य, हनुमान दास, चिदंबरानंद सरस्वती, विहिप राष्ट्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed