फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP organized 215 groups to celebrate Diwali from door to door

घर-घर दिवाली मनाने के लिए विहिप ने बनाई 215 टोली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
VHP organized 215 groups to celebrate Diwali from door to door
नोट... कृपया अभी इंटरनेट पर ना डालें प्रयागराज । विश्व हिंदू परिषद ने पांच अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर होने वाले भूमि पूजन के लिए प्रांत स्तर पर घर-घर दिवाली जैसा माहौल हो उसके लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। काशी प्रांत के प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत 19 जिलों में कल से 215 टोली अलग-अलग गांव कस्बों एवं शहरों में हिंदू बाहुल्य इलाकों में जाकर लोगों से अपील करेंगी कि वह 5 अगस्त की शाम अयोध्या की दिशा में मुंह कर करके अपने घर में दिया जलाएं। दरअसल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन की तिथि घोषित होने के बाद ही विहिप ने ऐलान किया था कि 5 अगस्त की शाम वह देश भर में दिवाली जैसी माहौल बनाया जाएगा। इस दौरान हर एक हिंदू अपने घर में कम से कम एक-एक दीया या जरूर जलाए। विहिप के पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण भक्त शारीरिक रूप से 5 अगस्त को भूमि पूजन में शामिल नहीं हो सकते लेकिन उस दिन शाम को अयोध्या की तरफ मुंह करके अपने घर की छतों पर दीपक जलाकर मानसिक रूप से स्वयं को राम जन्म भूमि के भूमि पूजन कार्यक्रम से लोग खुद को जोड़ सकते हैं। पांच अगस्त को विहिप काशी प्रांत के प्रयागराज समेत 19 जिलों में दिवाली जैसा माहौल हो इसके लिए वह ने संबंधित जिलों में 215 टोली भेजने का निर्णय लिया है। हर एक टोली में 50 से 60 कार्यकर्ता रहेंगे जो लोगों को इस ऐतिहासिक दिन के उपलक्ष पर खुशी जाहिर करने के लिए दीया जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह से राय मशवरा लेने के बाद प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने बताया कि एक-दो दिन में इन सभी 19 जिलों में संगठन की टोली सक्रिय हो जाएगी और गांव-गांव जाकर लोगों को इस आयोजन के बारे में बताएगी और उनसे निवेदन करेगी कि भूमि पूजन वाले दिन शाम को भगवान राम के नाम एक दीपक जरूर जलाएं। विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद पिछले वर्ष विश्व के किसी भी कार्यकर्ता ने जश्न नहीं मनाया था। अब जब स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं तो दीया जलाकर विहिप के कार्यकर्ता इस आयोजन को लेकर खासे उत्साहित हैं। --------------------------------------------- प्रांत के पदाधिकारी ही संगम का जल और मिट्टी लेकर रवाना होंगे अयोध्या प्रयागराज। 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए प्रयागराज से संगम का जल और वहां की मिट्टी को लेकर विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के पदाधिकारी 28 या 29 जुलाई को प्रयागराज से रवाना होंगे। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि संगठन ने यह दायित्व काशी प्रांत के पदाधिकारियों को सौंपा है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को अयोध्या जाने की प्रबल संभावना है ,अगर किन्ही कारणों से 28 को ना जा पाए तो 29 जुलाई को निश्चित तौर पर प्रांत के पदाधिकारी संगम का जल लेकर अयोध्या पहुंच जाएंगे। ------------------------------------------------- विहिप की सभी हिंदुओं से 5 अगस्त को घर में ही भजन कीर्तन करने की अपील प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद ने 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम को राष्ट्रीय पुनर्जागरण के महापर्व के रूप में मनाने की लोगों से अपील की है। विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अमरीश सिंह ने बताया कि उस दिन सभी रामभक्त , सन्त महात्मा अपने मठ मन्दिर आश्रम में, अन्य सभी श्रद्धालु अपने घर पर परिवार के साथ या अपने निकट के मन्दिर में सामूहिक बैठकर सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक अपने आराध्य का भजन पूजन कीर्तन करें। यदि संभव हो तो सामाजिक दूरी के साथ किसी बड़े सभागार मे अयोध्या का पूजन कार्यक्रम लाइव दिखाने की भी व्यवस्था की जाए। हालांकि उस कार्यक्रम टेलीविजन पर लाइव आएगा ऐसे में लोग अपने घर से ही यह कार्यक्रम देखें तो बेहतर है। लोग अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार मन्दिर निर्माण के लिए दान का संकल्प करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed