फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP and Bajrang Dal took out a public outrage rally against terrorism

Prayagraj News: आतंकवाद के खिलाफ विहिप व बजरंग दल ने निकाली जन आक्रोश रैली

Tue, 29 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 29 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal took out a public outrage rally against terrorism
शंकरगढ़। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस कृत्य का विरोध करते हुए विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने आक्रोश रैली निकालकर आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका। विहिप के जिला सह मंत्री मनोज ने बताया कि हिन्दुओं को पूछ-पूछकर मारा गया है, ये वीभत्स है। मौके पर आयोजक विशाल त्रिपाठी, प्रमोद चतुर्वेदी, रवि तिवारी, मनोज सिंह, शुभम पांडे और राम सिंह कबीर आदि रहे।
विज्ञापन


आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए निकाला कैंडल मार्च

मांडा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बभनी हेठार गांव में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नेतृत्व भाजपा नेता और गौ रक्षा मंडल प्रभारी नीरज द्विवेदी ने किया। नीरज द्विवेदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। मौके पर देवेंद्र सोनकर, संदीप दुबे, सनी अग्रहरि, अजय कुमार, सुधाकर पांडेय, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed