{"_id":"5ddece148ebc3e547429708f","slug":"vehicle-charge-to-be-taken-in-sangam-area-from-first-april-allahabad-news-ald2613720182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम क्षेत्र में एक अप्रैल से लिया जाएगा वाहन शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम क्षेत्र में एक अप्रैल से लिया जाएगा वाहन शुल्क
विज्ञापन
Vehicle charge to be taken in Sangam Area from First April
- फोटो : CITY DESK
छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में माघ मेला के बाद शुल्क लिए जाने पर बनी सहमति
छावनी परिषद के सभी सात वार्डों का अगले वर्ष मार्च माह में चुनाव कराने की तैयारी
प्रयागराज। संगम क्षेत्र में आने वाले वाहनों से अब एक अप्रैल 2020 से शुल्क लिया जाएगा। शुल्क लेने के बाद ही वाहनों को बड़े हनुमानजी मंदिर और संगम क्षेत्र की ओर जाने दिया जाएगा। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर वाहन खड़ा करने का एक निर्धारित स्थान रहेगा। वाहनों से प्रवेश शुल्क पहले दिसंबर 2019 से लिया जाना प्रस्तावित था, लेकिन माघ मेले की वजह से तय किया गया कि यह व्यवस्था अब एक अप्रैल 2020 से प्रभावी होगी। यह निर्णय बुधवार को छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में लिया गया।
बैठक में संगम क्षेत्र में आने वाले वाहन के शुल्क की दरों का भी निर्धारण कर दिया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सब एरिया के डिप्टी जीओएसी ब्रिगेडियर आरपी सिंह, सीईओ छावनी परिषद माने अमित कुमार बाबुराव की मौजूदगी में हुई बैठक में कैंटोमेंट के सभी सात वार्ड में होने वाले चुनाव पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि अगले वर्ष मार्च माह में छावनी परिषद के सात वार्ड में चुनाव कराया जाएगा। हालांकि इसकी तिथि अभी तय न हीं हुई है। इस दौरान वार्ड संख्या एक सदर, वार्ड संख्या दो बीआई बाजार एवं वार्ड संख्या सात फोर्ट को आरक्षित एवं वार्ड संख्या तीन, चार, पांच और छह क्रमश: आरए बाजार, शंभु बैरक, अफसर लाइन एवं बघाड़ा अनारक्षित श्रेणी में रहेगा।
सरस्वती घाट के गेट पर ही लिया जाएगा शुल्क
बोर्ड की बैठक में सरस्वती घाट की पार्किंग शुल्क का ठेका आवंटित किया गया। यहां 580 यूनिट गेट के पास ही अब सरस्वती घाट और मनकामेश्वर मंदिर आने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद ही गेट से अंदर वाहन प्रवेश कर सकेंगे। बैठक में छावनी परिषद के वार्डों से आवारा पशुओं को पकड़ने की भी बात कही गई। यह भी कहा गया कि एक दिसंबर से छावनी परिषद क्षेत्र में प्लास्टिक प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में होने वाले तमाम निर्माण कार्यों की रूपरेखा भी बनी। इस दौरान उपाध्यक्ष अरुण सोनकर, नरेश कुमार डैडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संगम क्षेत्र में शुल्क की दरें
साइकिल 05 रुपये
स्कूटर/बाइक 10 रुपये
कार, जीप, हल्के वाहन 30 रुपये
बस, ट्रैक्टर, ट्रक 200 रुपये
मिनी बस, मिनी ट्रक 100 रुपये
ई रिक्शा/तीन पहिया वाहन 20 रुपये
तांगा 10 रुपये
टैक्सी 40 रुपये