फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vasu Nvlekn award in memory of

वसु की याद में नवलेखन पुरस्कार

Sun, 17 May 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 17 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vasu Nvlekn award in memory of
इलाहाबाद। कवि-कहानीकार वसु मालवीय की अठारहवीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। मम्फोर्डगंज के नारायण अपार्टमेंट स्थित वसु के आवास पर जुटे परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों ने उनसे जुड़ी स्मृतियां सहेजीं। इस मौके पर वसु के नाम पर तीस वर्ष तक के युवा कथाकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नवलेखन पुरस्कार शुरू किए जाने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ गीतकार अग्रज यश मालवीय ने कहा, नवलेखन के बहाने वसु के कथाकर्म के संकल्प को पूर्णता मिलेगी। वसु को बचपन से ही कहानियां सुनने का शौक था, जिसे सुनते-सुनते वह कहानियां कहने में माहिर हो गया। उसके शब्द संसार में सामाजिक विसंगतियों और सरोकारों से जुड़े मुद्दे पूरी शिद्दत से शामिल हैं। उसमें कहानीकार की आत्मा बसती थी, तभी वह विवरणों में जाता था। ‘जनेऊ’ जैसी उसकी कहानी सामाजिक विषमताओं को बखूबी रेखांकित करती है।
विज्ञापन


इसी क्रम में अंशु मालवीय ने वसु की अप्रकाशित कहानी ‘जंगलराज’ का पाठ किया तो बेटे पुनर्वसु  ने चार कविताओं के माध्मय से पिता को प्रणाम किया। साहित्यकार सुरेश कुमार शेष ने वसु के लंबे संघर्षशील जीवन और आनंद अग्रवाल ने वसु के बहाने ट्रेड यूनियन और साहित्य के रिश्ते को रेखांकित किया। प्रियदर्शन मालवीय ने ‘रह गईं अनुभूतियां, जो व्यक्त होने से, बोलती हैं कही भीतर किसी कोने से सहित वसु के प्रतिनिधि गीतों का पाठ किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अनिता गोपेश, एहतराम इस्लाम, जयकृष्ण राय तुषार, आभा पांडेय, अनंत कुमार चित्रांशी, अनीता मालवीय, आरती मालवीय, ब्रजेश पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed