{"_id":"5dacb10a8ebc3e013149a5b5","slug":"vande-stoned-in-india-beaten-train-staff-over-toilet-problem-allahabad-news-ald258081771","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत में पथराव, टॉयलेट समस्या पर ट्रेन स्टाफ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत में पथराव, टॉयलेट समस्या पर ट्रेन स्टाफ को पीटा
विज्ञापन
Vande stoned in India, beaten train staff over toilet problem
प्रयागराज/कानपुर। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बार फिर से अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। ट्रेन में हुए अचानक पथराव से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पथराव से सी-11 कोच की 38 नंबर सीट की खिड़की का क्षतिग्रस्त हो गया। राहत भरी बात यह रही कि इस वाकये से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। इस बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय में दिक्कत होने पर यात्री भड़क गए। एक यात्री ने ट्रेन में चल रहे रेलवे इंजीनियर पर हाथ उठा दिया। ट्रेन के कानपुर में रुकने पर आरोपी यात्री भाग निकला, जबकि वाराणसी जाने वाले तीन यात्रियों को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। बाद में सुलह होने पर तीनों को छोड़ दिया गया।
देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत में पथराव की घटना कोई नई बात नहीं है। फरवरी 2019 से वंदे भारत का संचालन शुरू हुआ है। अब तक ट्रेन में कई दफे पथराव किए जा चुके हैं। रविवार को ट्रेन कानपुर से इलाहाबाद जंक्शन के लिए बढ़ी तो फतेहपुर के काफी पहले कुछ लोगों ने उसमें पथराव कर दिया। सी-11 कोच में सीट नंबर 38 की खिड़की का शीशा इससे क्षतिग्रस्त हो गया। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने पथराव होने की पुष्टि की है। ट्रेन में पथराव किसने किया इसके लिए उसके बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी लोगों की पहचान की जाएगी।
इसके पूर्व कानपुर के पूर्व ट्रेन में सी-10 कोच के टॉयलेट में सेंसर ने काम करना बंद कर दिया, पानी की निकासी भी जाम हो गई। शिकायत पर ट्रेन मेें चलने वाले कैरिज एंड वैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राहुल यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। कोच में 58 नंबर सीट पर बैठे कानपुर के यात्री राहुल यादव पर हाथ उठा दिए। कंट्रोल रूम में मैसेज आने पर ट्रेन कानपुर रुकी, लेकिन मुख्य आरोपी भाग निकला। मुख्य आरोपी का साथ देने और उकसाने वाले वाराणसी जा रहे तीन यात्रियों को जीआरपी कानपुर ने हिरासत में ले लिया।